• Tue. Nov 3rd, 2026

अमेरिका : ग्रीन कार्ड की सर्वाधिक प्रतीक्षा करने वालों में भारतीय दूसरे पायदान पर

Byadmin

Jan 8, 2019 america, green card
US green card

दुनियाभर से उच्च कुशल पेशेवर लोगों में अमेरिका का ग्रीन कार्ड पाने की लालसा होती है।

यूएस डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट द्वारा हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका का रोजगार आधारित ग्रीन कार्ड का सबसे ज्यादा इंतजार करने वालों में भारतीय दूसरे स्थान पर हैं। वहीं चीन इस सूची में पहले पायदान पर है।

रिपोर्ट के मुताबिक इंतजार कर रहे ज्यादातर लोग ग्रीन कार्ड प्राप्त करने के पात्र हैं।

अमेरिका की नागरिकता प्राप्त करने के लिए ग्रीन कार्ड पहला कदम है।

अमेरिका में मौजूदा कानून के तहत एक वित्तीय वर्ष में किसी भी देश के सिर्फ सात फीसद लोगों को ही ग्रीन कार्ड दिया जा सकता है।

इस कोटे की वजह से भारत और चीन में आवेदकों के इंतजार की अवधि बढ़ती जा रही है।

अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवाओं की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर में ग्रीन कार्ड की प्रतीक्षा कर रहे लोगों में सबसे ज्यादा तकरीबन एक चौथाई भारतीय हैं।

मई 2018 तक ग्रीन कार्ड का इंतजार करने वाले 3,95,025 विदेशियों में से 3,06,601 भारतीय हैं। वहीं चीन में 67,031 नागरिक ग्रीन कार्ड मिलने की उम्मीद में हैं। अन्य देशों में ये संख्या 10 हजार से अधिक नहीं है।

 

 

Share With Your Friends If you Loved it!

By admin

Administrator

Comments are closed.