• Tue. Nov 3rd, 2026

पहली बार : हरियाणा के राखीगढ़ी हुई हड़प्पाकालीन कब्रों की खुदाई, युवा जोड़े का मिला कंकाल

Byadmin

Jan 9, 2019 haryana, india
harappa couple

हरियाणा के राखीगढ़ी में हड़प्पाकालीन सभ्यता की खुदाई के दौरान एक युगल के कंकाल मिले हैं। राखीगढ़ी में खुदाई का काम कर रहे पुणे के डेक्कन कॉलेज के पुरातत्वविदों ने बताया कि खुदाई के वक्त युवक (कंकाल) का मुंह युवती की तरफ था।

यह पहली बार है जब हड़प्पा सभ्यता की खुदाई के दौरान किसी युगल की कब्र मिली है। हैरानी की बात यह है कि अब तक हड़प्पा सभ्यता से संबंधित कई कब्रिस्तानों की खुदाई की जा चुकी है, लेकिन आज तक किसी भी युगल के इस तरह दफनाने का मामला सामने नहीं आया था।

राखीगढ़ी में खुदाई का काम कर रहे पुणे के डेक्कन कॉलेज के पुरातत्वविदों ने बताया कि युगल कंकाल का मुंह, हाथ और पैर सभी एक समान है। इससे साफ है कि दोनों को जवानी में एक साथ दफनाया गया था।

पुरातत्वविदों ने बताया खुदाई के दौरान मिले साक्ष्यों से पता चलता है कि जोड़े को एक ही समय में दफनाया गया है। क्योंकि ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है कि पहले किसी एक को फिर दूसरे को दफनाया गया हो।

पुरातत्वविदों ने कहा कि जिस तरह से युगल के कंकाल राखीगढ़ी में दफन मिले, उससे साफ है कि दोनों के बीच प्रेम था और यह स्नेह उनके मरने के बाद उनके कंकाल में नजर आया।

हम सिर्फ अनुमान लगा सकते हैं कि जिन लोगों ने दोनों को दफनाया था, वे चाहते थे कि दोनों के बीच मरने के बाद भी प्यार बना रहे।

उन्होंने कहा कि युगलों के दफनाने का मामला दूसरी प्राचीन सभ्यताओं में दुर्लभ नहीं है। इसके बावजूद यह अजीब है कि उन्हें अब तक हड़प्पा कब्रिस्तान में नहीं खोजा गया।

Share With Your Friends If you Loved it!

By admin

Administrator

Comments are closed.