• Tue. Nov 3rd, 2026

तमिलनाडु: पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के स्मारक का किया गया उद्घाटन

तमिलनाडु में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। राज्य सरकार ने आज तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता(J. Jayalalithaa) के स्मारक(मेमोरियल) का आज उद्घाटन किया। चेन्नई में मरीना बीच पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीसामी ने पूर्व सीएम दिवंगत जे जयललिता के स्मारक का उद्घाटन किया। इस दौरान वहां तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम भी मौजूद रहे।

बता दें कि तीन साल पहले जयललिता के स्मारक की आधारशिला रखी गई थी। आज मुख्यमंत्री पलानीसामी और उप मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने इस स्मारक का उद्घाटन किया। 

पार्टी द्वारा पूर्व AIADMK सुप्रीमो के खिलाफ नारेबाजी के बीच पलानीस्वामी ने स्मारक का उद्घाटन किया। इस दौरान पन्नीरसेल्वम और विधानसभा अध्यक्ष पी धनपाल भी मौजूद रहे। इसके बाद  मुख्यमंत्री पलानीसामी,  उप मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम और विधानसभा अध्यक्ष पी धनपाल ने जयललिता को पुष्पांजलि अर्पित की। इसी जगह 5 सितंबर, 2016 को जयललिता ने अंतिम सांसें ली थी।

इन तीनों नेताओं ने स्मारक के पास जयललिता के एक विशाल चित्र को श्रद्धांजलि अर्पित की है।पलानीस्वामी और पन्नीरसेल्वम ने मई 2018 में संयुक्त रूप से जयललिता के स्मारक की आधारशिला रखी थी। जयललिता का ये स्मारक, पार्टी के संस्थापक और दिवंगत मुख्यमंत्री एम जी रामचंद्रन के मरीना बीच पर स्थित स्मारक के पास है। मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी इस दौरान मौजूद रहे।

Share With Your Friends If you Loved it!