• Thu. Mar 12th, 2026

    Kareena Kapoor ने वुमेन्स डे पर दिखाई बेटे की पहली झलक

    बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ख़ान जब से दूसरी बार मां बनी हैं तब से उनके छोटे बेटे का चेहरा देखने के लिए हर कोई बेताब है। 21 फरवरी को करीना ने एक बेटे को जन्म दिया है तब से लोग ये आस लगाए बैठे हैं कि कब उन्हें तैमूर अली ख़ान के छोटे भाई की एक झलक देखने को मिलेगी। तैमूर की क्यूटनेस देखने के बाद लोग ये देखना चाहते हैं कि सैफीना का छोटे बेटा दिखता कैसा है। तो फैंस की इस बेताबी को समझते हुए करीना कपूर ख़ान ने वुमेन्स डे के मौक पर छोटे नवाब.

    करीना ने अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अपनी एक खूबसूरत फोटो शेयर की जिसमें उन्होंने अपने बेटे को गोदी में ले रखा है। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में करीना का नो मेकअप लुक नज़र आ रहा है। फोटो में दिख रहा है कि एक्ट्रेस ने बेटे को सफेद कपड़े में लपेट रखा और अपने सीने से लगा रखा है। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘ऐसा कुछ नहीं हो जो एक महिला नहीं कर सकती। हैप्पी वुमेन्स डे’।

    Share With Your Friends If you Loved it!