• Mon. Nov 2nd, 2026

PM Modi कैबिनेट Reshuffle: निशंक, गंगवार और देबोश्री ने मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा, 43 नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ

कैबिनेट विस्तार से पहले बड़ी हलचल

पिछले कुछ दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार आज शाम को होने वाला है।

इससे पहले दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर विस्तार को लेकर अहम बैठक हुई।

गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे। बता दें कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार होगा।

केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में 43 नेता केंद्रीय मंत्री पद की शपथ लेंगे।

इस बीच श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने कहा है कि उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है।

सर्बानंद सोनोवाल और ज्योतिरादित्य सिंधिया और अनुप्रिया पटेल की जगह तय मानी जा रही है।

पढ़ें मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार से जुड़ी हर जानकारी।

समाचार एजेंसी पीटीआइ ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबाश्री चौधरी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है।

– केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में 43 नेता केंद्रीय मंत्री पद की शपथ लेंगे।

इस बीच श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने कहा है कि उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। 

केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले पीएम आवास पर बैठक संपन्न

पीएम आवास से निकले नारायण राणे, पशुपति पारस, आरसीपी सिंह। गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, सर्बानंद सोनोवाल, जीके रेड्डी, किरेन रिजिजू, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पुरुषोत्तम रूपाला और अनुप्रिया पटेल भी रवाना।

भाजपा सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रपति भवन में शाम छह बजे होने वाले कैबिनेट विस्तार से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए मंत्रियों से उनके आवास पर मुलाकात कर उन्हें अपनी उम्मीदों से अवगत कराना चाहेंगे।

इस बार मोदी सरकार में महिला मंत्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

अनुप्रिया पटेल के अलावा दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी, हरियाणा की सांसद सुनीता दुग्गल और कर्नाटक की सांसद शोभा करंदलाजे को कैबिनेट में शामिल किए जाने की संभावना है।

Share With Your Friends If you Loved it!