• Tue. Nov 3rd, 2026

ब्रह्मकुमारी रीति से होगा सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार

सिद्धार्थ शुक्ला का पार्थिव शरीर कूपर हॉस्पिटल से घर ले जाया जाएगा. घर पर ब्रह्माकुमारी से जुड़े 4 लोग अपने रीति-रिवाज से पूजा पाठ करेंगे.

पार्थिव शरीर को कुछ समय के लिए अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा.

दोपहर तक अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को ले जाया जाएगा.

एक्टर Sidharth Shukla का गुरुवार को निधन हुआ.

उनके जाने से टीवी और फिल्मी सितारे गमगीन हैं.

आज मुंबई के ओशिवारा में सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार किया जाएगा.

खास बात ये है कि एक्टर का अंतिम संस्कार ब्रह्मकुमारी रीति रिवाजों से होगा.

सिद्धार्थ और उनकी मां ब्रह्मकुमारी सेंटर से काफी सालों से जुड़े हुए हैं. सिद्धार्थ ब्रह्मकुमारी सेंटर अक्सर जाया करते थे.

आज तक ने ब्रह्मकुमारी तपस्विनी बेन से खास बातचीत की और जाना कि ब्रह्मकुमारी रीति रिवाजों के हिसाब से किस तरह से सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार होगा, कैसी होगी एक्टर की अंतिम यात्रा?

हालांकि कोविड प्रोटोकॉल को देखते हुए अंतिम संस्कार के विधि विधान में बदलाव किए जा सकते हैं.

सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार दोपहर 12 बजे होगा

शुक्रवार (3 सितंबर) को सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार (Sidharth Shukla last rites) किया जाएगा।

इससे पहले लोखंडवाला के सेलिब्रेशन क्लब में उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कराए जाएंगे।

गुरुवार को सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद उनका पोस्टमॉर्टम किया गया और आज सुबह 11 बजे उनका पार्थिव शरीर परिवार को सौंपा जाएगा।

बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार ब्रह्मकुमारी समाज के रीति-रिवाज और विधि के अनुसार किया जाएगा।

परिवार के साथ-साथ सिद्धार्थ शुक्ला भी ब्रह्मकुमारी समाज से जुड़े हुए थे.

Share With Your Friends If you Loved it!