• Mon. Nov 2nd, 2026

गौरी खान के जन्मदिन पर बेटे आर्यन की जमानत याचिका पर सुनवाई

न्‍यायिक हिरासत में रहेंगे आर्यन और 8 आरोपीशाम के 7 बज चुके हैं। ऐसे में जेल के दरवाजे बंद हो जाते हैं।

लिहाजा, आर्यन खान और बाकी 7 आरोपियों की गुरुवार की रात जेल में नहीं कटेगी।

आर्यन और बाकी दूसरे आरोपियों को एनसीबी दफ्तर के लॉकअप में ही बितानी पड़ेगी।

ऐसे में एनसीबी के लॉकअप को ही न्‍यायिक हिरासत मान लिया गया है।

हालांकि इस दौरान एनसीबी आर्यन या बाकी 7 आरोपियों से कोई पूछताछ नहीं कर सकेगी, क्‍योंकि वो न्‍यायिक हिरासत में हैं।

आज गौरी खान का जन्मदिन है और इस मौके पर उनका बेटा न्यायिक हिरासत में है।

शाहरुख और गौरी जल्द से जल्द अपने बेटे को अपने घर में देखना चाहते हैं।

वहीं बॉलीवुड सेलेब्स खुलकर शाहरुख और आर्यन को अपना सपोर्ट दिखा रहे हैं।

हाल ही में ऋतिक ने आर्यन के लिए एक लंबा चौड़ा पोस्ट साझा किया था जिस पर सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी थी।

8 आरोपियों समेत एनसीबी के दफ्तर में कटी है रात

कोर्ट ने कहा- किसी को कस्‍टडी में लेकर पूछताछ की आवश्यकता नहीं है.

क्योंकि जांच के लिए एनसीबी को पर्याप्त समय और अवसर दिया गया था।

इसलिए, आर्यनखान और अन्य को न्यायिक हिरासत में भेजा जाता है।

आर्यन खान समेत 7 लोगों की 11 अक्तूबर तक हिरासत की मांग करते हुए एनसीबी ने अदालत को बताया कि वह अभी भी छापेमारी कर रही है और इस दौरान गिरफ्तार किए गए लोगों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जानी है।

NCB ने अभी तक इस मामले में कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया है।

वहीं, एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े ने बताया कि मुंबई तट पर क्रूज जहाज पर पार्टी में छापेमारी के बाद ड्रग्स की जब्ती से संबंधित मामले में एक नाइजीरियाई नागरिक सहित कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

हालांकि कोर्ट ने एनसीबी की आर्यन को कुछ दिन और कस्टडी में रखने की याचिका खारिज कर दी थी।

वहीं आर्यन के वकील मानशिंदे का कहना है कि आर्यन को क्रूज पर खास मेहमान के तौर पर बुलाया गया था.

वह एक दोस्त के साथ वहीं गया था।

उसे क्रूज पर जाने का एक भी पैसा नहीं दिया गया।

ऐसे में क्रूज पर क्या हो रहा है उसका आर्यनखान से कोई लेना देना नहीं है।

इस पर अनिल सिंह ने कहा, एक व्यक्ति को दूसरे से अलग नहीं किया जा सकता।

हमारा काम ऐसे गिरोह को हमेशा के लिए रोकना है।

Share With Your Friends If you Loved it!