• Tue. Nov 3rd, 2026

Mouni Roy के साथ एक शख्स ने भीड़ में की ऐसी हरकत, डर के मारे कांप गई एक्ट्रेस

Mouni

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग हैं.

वह जब भी घर से बाहर निकलती हैं तो फैंस के बीच उनके साथ फोटो खिंचवाने की होड़ मच जाती है.

बुधवार को जब मौनी किसी काम से बाहर निकली थीं तो फैंस ने उन्हें घेर लिया, लेकिन इस बीच एक शख्स ने मौनी (Mouni Roy) के साथ ऐसी हरकत की, जिससे वह डर गईं.

इस दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

शख्स ने मौनी के साथ की ऐसी हरकत

वीडियो में देखा जा सकता है कि सेल्फी लेने के लिए फैंस ने मौनी रॉय (Mouni Roy) को घेर रखा है.

इसी बीच हुडी पहना एक आदमी फोटो खिंचवाने के लिए मौनी के हाथ को अपने हाथ से मार देता है.

यह देखकर मौनी घबरा जाती हैं और कहती हैं, अरे.

इस दौरान मौनी थोड़ी परेशान हो जाती हैं, लेकिन फिर भी वह अपने कुछ और फैंस के साथ सेल्फी खिंचवाती हैं.

मौनी (Mouni Roy) के साथ फैन की इस हरकत पर यूजर्स भड़क गए.

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, प्लीज वह भी इंसान हैं उन्हें सम्मान दें.

दूसरे ने लिखा, कैसे फैन हैं ये लोग फोटो खिंचवाने के लिए अंदर ही घुस जाते हैं.

किसी ने लिखा, ये लोग सोचते हैं कि इन्होंने सेलेब्स को खरीद लिया है. 

इस फिल्म में नजर आएंगी Mouni Roy

वर्क फ्रंट पर बात करें तो मौनी रॉय (Mouni Roy) फिल्म ‘वेल्ले में नजर आएंगी.

फिल्म में वह अभय देओल और करण देओल के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी.

इसके अलावा मौनी रॉय (Mouni Roy) सुपरहीरो फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगी.

इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन अहम भूमिकाओं में हैं.

हालांकि, इस फिल्म की फाइनल रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है.

Share With Your Friends If you Loved it!