• Sun. Nov 1st, 2026

    दो दिन के हिमाचल दौरे पर पीएम मोदी, धर्मशाला में करेंगे रोड शो

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिन के हिमाचल दौरे पर हैं. पीएम आज धर्मशाला में रोड शो करने वाले हैं. कचहरी चौक से एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम तक पीएम मोदी का रोड शो होगा. प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्‍द्र मोदी तीसरी बार धर्मशाला आ रहे हैं. मोदी सुबह करीब 11.30 बजे धर्मशाला पहुंचेंगे। मोदी का यह दौरा खास है. बता दें कि इस दौरे को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के ख़ास इंतजाम किये गए हैं. इस वीडियो में देखें प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो से जुड़ी बाकी जानकारी.

    Share With Your Friends If you Loved it!