• Tue. Nov 3rd, 2026

उपराष्ट्रपति चुनाव: विपक्ष का उम्मीदवार तलाशने के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, जल्दी बुला सकती है बैठक

BySomesh Awchat

Jul 6, 2022

Vice Presiden Election: कांग्रेस ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को विपक्षी दलों से संपर्क साधने की जिम्मेदारी सौंपी है। उम्मीदवार की चर्चा को लेकर जल्दी बैठक बुलाई जा सकती है।

राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार के बाद अब उप राष्ट्रपति चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। खबर है कि विपक्षी दलों के उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस कवायद शुरू करने जा रही है। इस संबंध में जल्दी कांग्रेस एक बैठक भी बुला सकती है। राष्ट्रपति के लिए विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा है। जबकि, द्रौपदी मुर्मू NDA की उम्मीदवार हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष का संयुक्त उम्मीदवार तलाशने के लिए कांग्रेस ने तैयारी कर ली है। कांग्रेस ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को विपक्षी दलों से संपर्क साधने की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, उम्मीदवार की चर्चा को लेकर जल्दी बैठक बुलाई जा सकती है, लेकिन कांग्रेस पहले संभावित उम्मीदवारों की सूची के लिए आम सहमति बनाना चाहती है।

Share With Your Friends If you Loved it!