• Tue. Nov 3rd, 2026

महाराष्ट्र कांग्रेस में भी कलह, पृथ्वीराज चव्हाण ने की MLC चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर कार्रवाई की मांग

Prithviraj

महाराष्ट्र में कांग्रेस के सीनियर नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने सात विधायकों के खिलाफ ऐक्शन की मांग कीहै। इन विधायकों ने एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान किया था।

महाराष्ट्र में शिवसेना की फूट के बाद अब कांग्रेस में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने बुधवार को पार्टी के उन सात विधायकों के खिलाफ ऐक्शन की मांग की है जिन्होंने पिछले साल हुए विधान परिषद के चुनाव में क्रॉस वोटिं की थी। इसके चलते पार्टी के प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा था। 

20 जून को हुए राज्य के ऊपरी सदन के लिए द्विवार्षिक चुनाव में कांग्रेस के चंद्रकांत हंडोरे हार गए थे। कांग्रेस ने उन्हें पहले नंबर का उम्मीदवार बनाया था लेकिन कांग्रेस पार्टी में अंतर्कलह की वजह से जीत दूसरे नंबर के उम्मीदवार भाई जगताप की हुई। तत्कालीन महाविकास अघाड़ी की सरकार में तीनों पार्टियों में तालमेल की कमी की वजह से यह परिणाम सामने आया। बता दें कि हंडोरे दलित नेता के तौर पर जाने जाते हैं और मंत्री रह चुकेहैं। 

Share With Your Friends If you Loved it!