• Tue. Nov 3rd, 2026

Kargil Vijay Diwas: मुख्यमंत्री योगी बोले- कारगिल में शहीद होने वाले जवानों के साथ हम हमेशा खड़े हैं

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कारगिल विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद जवानों को श्रद्घांजलि दी और उनके परिजनों को सम्मानित किया।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि हमारी सरकार कारगिल में शहीद हुए जवानों के परिजनों के साथ हमेशा खड़ी है। उन्होंने कहा कि हमें देश को बेहतर और संपन्न बनाने के लिए मिलकर काम करना होगा। हमें अपनी कमियों को दूर कर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने इस मौके शहीद जवानों को श्रद्घांजलि दी। कार्यक्रम में योगी सरकार के मंत्री व शहीदों के परिजन भी मौजूद थे।

Share With Your Friends If you Loved it!