• Mon. Nov 2nd, 2026

Mulayam Singh Yadav Death: करोड़ों की संपत्ति के मालिक थे मुलायम सिंह यादव, अपने पीछे छोड़ गए इतनी दौलत

समाजवादी पार्टी (SP) संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया. उन्होंने 82 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. सपा अध्यक्ष और मुलायम के पुत्र अखिलेश यादव ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली. अखिलेश ने ट्वीट में कहा, ‘‘मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे.’’ मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार 11 अक्टूबर को सैफई में होगा.

तीन बार रहे सीएम

मुलायम सिंह यादव को पिछली दो अक्टूबर को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर समाजवादी पार्टी में शोक की लहर है. मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं. वहीं मुलायम सिंह यादव अपने पीछे एक बड़ी राजनीतिक विरासत के साथ ही करोड़ों की संपत्ति छोड़ कर गए हैं.

इतनी थी संपत्ति

साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान मुलायम सिंह यादव की ओर से दाखिल हलफनामे में अपनी संपत्ति की जानकारी दी गई थी. उनकी संपत्ति करीब 16.5 करोड़ रुपये थी. इस हलफनामे के मुताबिक तब मुलायम सिंह यादव की संपत्ति 16,52,44,300 रुपये थी. इस अचल संपत्ति के साथ ही उन्होंने बताया था कि उनकी पत्नी साधना यादव की सालानाम कमाई 32.02 लाख रुपये थी.

Share With Your Friends If you Loved it!