• Tue. Nov 3rd, 2026

WhatsApp में आया खास Do Not Disturb मोड, बड़े काम का है नया फीचर

मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मेसेजिंग प्लैटफॉर्म व्हाट्सएप पर नए और शानदार फीचर Do Not Disturb मोड की एंट्री हो गई है। कंपनी ने बीटा टेस्टिंग के लिए इस मोड को जारी किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अब व्हाट्सएप में भी डू नॉट डिस्टर्ब मोड का फायदा ले सकेंगे वहीं डू नॉट डिस्टर्ब सेटिंग्स में मिस कॉल की जानकारी भी प्राप्त की जा सकेगी। यानी अब डीएनडी मोड में होने पर भी आप लेबल में जाकर कॉल की जानकारी ले सकते हैं। बता दें कि हाल ही में व्हाट्सएप ने नए कम्युनिटी फीचर को भी जारी किया है।

व्हाट्सएप के फीचर्स को ट्रेक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने व्हाट्सएप के इस फीचर की जानकारी दी है। WABetaInfo ने इस फीचर का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। रिपोर्ट के अनुसार इस फीचर को आप फोन की सेटिंग्स में जाकर ऐक्टिवेट कर सकते हैं। इसके बाद आपको अपने किसी भी फ्रेंड या फैमिली मेंबर के मैसेज और कॉल नहीं आएंगे।

व्हाट्सएप कम्युनिटी फीचर

व्हाट्सएप ने हाल ही में अपने प्लेटफॉर्म पर कम्युनिटी फीचर को रोलआउट किया है। व्हाट्सएप कम्युनिटी फीचर के जरिए पोल किया जा सकेगा और वन टैप वीडियो कॉलिंग के अलावा वीडियो कॉलिंग में किसी ग्रुप में एक साथ 32 लोग शामिल हो सकेंगे। इस फीचर में आप सभी ग्रुप को एक कम्युनिटी के अंदर रख सकेंगे।

Share With Your Friends If you Loved it!