• Tue. Mar 17th, 2026

    ईशा अंबानी, आनंद पीरामल के घर गूंजी किलकारी, जुड़वां बच्चों को आदिया और कृष्णा नाम मिला

    दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी नाना बन गए हैं। उनकी बेटी ईशा अंबानी ने जुडवा बच्चों को जन्म दिया है। अंबानी परिवार की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक, ईशा अंबानी ने आज दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है, दोनों बच्चे स्वस्थ्य हैं। इन बच्चों का नामकरण भी कर दिया गया है। जुडवा बच्चों में लड़की का नाम आदिया व लड़के नाम कृष्णा रखा गया है।

    मुकेश और नीता अंबानी के साथ ईशा अंबानी के पति आनंद पीरामल के माता-पिता अजय और स्वाति पीरामल की ओर से जारी संयुक्त मीडिया स्टेटमेंट में कहा गया है कि उन्हें जुड़वां बच्चों के आगमन की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है और वो सभी की दुआओं और शुभकामनाओं के आकांक्षी हैंl ये उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण फेज़ हैl

    Share With Your Friends If you Loved it!