• Tue. Nov 3rd, 2026

PM मोदी का आज महाराष्ट्र और कर्नाटक दौरा, देंगे 49600 करोड़ की सौगात

PM Narendra Modi in Karnataka and Maharashtra

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक और महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। वह कर्नाटक में 10,800 करोड़ रुपये और महाराष्ट्र में 38,800 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी मुंबई में रोड शो भी करेंगे। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला दौरा है। कर्नाटक में प्रधानमंत्री यादगीर और कलाबुरगी जिलों का दौरा करेंगे। वह दोपहर करीब 12 बजे यादगीर जिले के कोडेकल में सिंचाई, पेयजल और एक राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना से जुड़ी विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

मोदी के कर्नाटक दौरे का विवरण

प्रधानमंत्री मोदी दोपहर लगभग 2:15 बजे कलबुर्गी जिले के मलखेड़ पहुंचेंगे, जहां वह नव घोषित राजस्व गांवों के पात्र लाभार्थियों को टाइटल डीड (हक्कू पत्र) वितरित करेंगे और एक राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का शिलान्‍यास भी करेंगे। पीएम मोदी का इस महीने कर्नाटक का यह दूसरा दौरा। इससे पहले वह राष्ट्रीय युवा महोत्सव के उद्घाटन के लिए हुब्बल्लि आए थे और इस दौरान एक रोड शो भी किया था। प्रधानमंत्री शाम लगभग 5 बजे मुंबई में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। शाम 6:30 बजे वह मुंबई मेट्रो की दो लाइनों 2ए और 7 का उद्घाटन करेंगे और मेट्रो की सवारी भी करेंगे।

Maharashtra CM Eknath Shinde and PM Narendra Modi
Maharashtra CM Eknath Shinde and PM Narendra Modi

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में मुंबई का दौरा करने वाले हैं और निवासियों और अधिकारियों के बीच समान रूप से प्रत्याशा है। मोदी का दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब मुंबई समेत कई बड़ी नगर पालिकाओं के लिए चुनाव होने हैं। इसके आलोक में पीएम मोदी के दौरे से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के साथ गठबंधन वाली बीजेपी और शिवसेना को नई ऊर्जा मिलेगी। महाराष्ट्र ने मोदी की यात्रा की प्रत्याशा में कई तैयारियां की हैं, जिसमें तैयारियों की निगरानी के लिए खुद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को तैनात करना भी शामिल है।

Share With Your Friends If you Loved it!