• Fri. Nov 6th, 2026

Mankind Pharma के परिसरों पर आयकर विभाग का छापा

mankind pharma

देश की चौथी सबसे बड़ी फार्मा कंपनी मैनकाइंड फार्मा के परिसरों में आयकर विभाग ने छापेमारी की है। आधिकारीक सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग ने फार्मा कंपनी पर टैक्स चोरी के आरोपों को लेकर ये कार्रवाई की है।

सूत्रों ने कहा कि आयकर विभाग ने मैनकाइंड फार्मा के दिल्ली और आसपास के स्थानों में कंपनी के परिसरों की तलाशी और दस्तावेजों की जांच कर रही है साथ ही साथ आईटी टीम लोगों से पूछताछ भी कर रही है। आपको बता दें कि आईपीओ के बाद दो दिन पहले ही मंगलवार को फार्मा कंपनी के शेयर स्टॉक मार्केट पर लिस्ट हुए थे।

9 मई, मंगलवार को स्टॉक मार्केट पर मैनकाइंड फार्मा ने शेयर आईपीओ के बाद लिस्ट हुए थे। लिस्ट होने के पहले दिन ही फार्मा कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। कंपनी के शेयर 32.40 प्रतिशत बढ़कर 1,430 रुपये पर बंद हुए थे।

आपको बता दें कि इस वक्त मैनकाइंड फार्मा का एम कैप 57,045.80 करोड़ रुपये है। पहले दिन मंगलवार को वॉल्यूम के लिहाज से, फर्म के 12 लाख शेयर, दिन के दौरान बीएसई पर और एनएसई पर 3.31 करोड़ से अधिक शेयरों का कारोबार हुआ था।

कंपनी विभिन्न तीव्र और पुरानी चिकित्सीय क्षेत्रों के साथ-साथ कई उपभोक्ता स्वास्थ्य देखभाल उत्पादों में फार्मास्युटिकल फॉर्मूलेशन की एक विविध श्रेणी के विकास, निर्माण और विपणन में लगी हुई है। कंपनी के दो प्रोडक्ट, मैनफोर्स कंडोम और प्रेगा न्यूज़ काफी प्रचलित हैं।

Share With Your Friends If you Loved it!