• Fri. Nov 6th, 2026

मणिपुर: महिलाओं की भीड़ ने घरों, स्कूलों में लगाई आग

manipur violence

एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि सैकड़ों महिलाओं के नेतृत्व में लोगों की भीड़ ने हमले किए। महिलाओं को ढाल की तरह इस्तेमाल किया गया था। भीड़ ने बीएसएफ के जवानों से वाहन छीनने की कोशिश की।

मणिपुर में हिंसा की आग थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामले में महिलाओं की एक भीड़ ने खाली छोड़े गए घरों और स्कूलों में आग लगा दी। इस दौरान फायरिंग और बम विस्फोट भी किए गए। भीड़ ने बीएसएफ के वाहन को भी छीनने की कोशिश की। घटना चुराचांद पुर जिले के तोरबंग बाजार की है। पुलिस ने बताया कि लोगों की भीड़ ने, जिसका नेतृत्व सैकड़ों महिलाएं कर रहीं थी, कम से कम 10 घरों में आग लगा दी।  

Also Read: बेंगलुरु: बायजूस ने अपने सबसे बड़े कार्यालय स्थानों में से एक को खाली करना शुरू किया

manipur

महिलाओं की भीड़ ने लगाई घरों में आग

भीड़ की तरफ से इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गई और देसी बमों से विस्फोट किए गए। भीड़ ने तोरबंग  बाजार स्थित चिल्ड्रेन ट्रेजर हाई स्कूल को भी आग के हवाले कर दिया। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि सैकड़ों महिलाओं के नेतृत्व में लोगों की भीड़ ने हमले किए। महिलाओं को ढाल की तरह इस्तेमाल किया गया था। भीड़ ने बीएसएफ के जवानों से वाहन छीनने की कोशिश की लेकिन जवानों और स्थानीय लोगों ने फायरिंग कर भीड़ के प्रयास को विफल कर दिया। 

Also Read: Mysore Pak is in the list of finest street foods sweets in the world

Share With Your Friends If you Loved it!