• Fri. Nov 6th, 2026

खालिस्तानी कट्टरपंथ में बड़ी परेशानियाँ! भारत दौरे पर आए ब्रिटिश रक्षा मंत्री ने किया बड़ा एलान

khalistan

खालिस्तानी कट्टरपंथ पर लगाम लगाने के लिए भारत की अपील पर ब्रिटेन ने बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि ब्रिटेन ने खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथियों से निपटने के लिए ब्रिटेन की सरकार ने नए फंड का एलान किया है। गौरतलब है कि भारत और ब्रिटेन पहले ही कट्टरपंथ से लड़ने के लिए संयुक्त टास्क फोर्स के गठन की दिशा में काम कर रहे हैं। भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त ने यह जानकारी दी।

Also Read: Chandigarh-Shimla highway closed again

खालिस्तानी कट्टरपंथ: फंड का एलान

भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त ने बताया कि ‘भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और ब्रिटेन के रक्षा मंत्री टुगेनहाट के बीच हुई मुलाकात में टुगेनहाट ने नई फंडिंग का एलान किया है, जिससे खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथ से निपटने में ब्रिटेन की क्षमताओं में बढ़ोतरी होगी। 95 हजार पाउंड (करीब एक करोड़ रुपए) के निवेश से ब्रिटेन सरकार की खालिस्तान समर्थक उग्रवाद को समझने में मदद मिलेगी। ब्रिटिश उच्चायुक्त ने कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच संयुक्त कट्टरपंथ टास्क फोर्स के गठन की प्रक्रिया पहले से ही चल रही है।

Also Read: सैंडविच को आधा काटने के लिए इटालियन कैफे ने लिए 182 रुपये

Tom Tugendhat

Also Read: UN Report: North Korea Advancing Nuclear Arsenal and Eluding Sanctions in 2023

भारत ने जताई चिंता 

ब्रिटेन के रक्षा मंत्री टुगेनहाट तीन दिवसीय दौरे पर गुरुवार को भारत दौरे पर आए हैं। भारत द्वारा लगातार ब्रिटेन के सामने खालिस्तान कट्टरपंथ का मामला उठाया जा रहा था। दरअसल ब्रिटेन में हाल के सालों में खालिस्तानी कट्टरपंथ तेजी से उभरा है। भारत की चिंता है कि ब्रिटेन में खालिस्तान उग्रवादियों की गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं.

Also Read: Indian fans celebrate Rajinikanth’s latest movie release

Share With Your Friends If you Loved it!