• Tue. Nov 3rd, 2026

लखनऊ में इंसानियत शर्मसार: बाइक सवार महिला पर मनचलों ने पानी फेंका

Woman Sitting Behind Bike

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है, जो मानवता को शर्मसार कर देगा। बुधवार को एक महिला के साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Also read: अलीगढ़ भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौतें

क्या है मामला?

दरअसल, बुधवार को लखनऊ में बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया था, और ताज होटल के पास भी सड़कें पानी से भर गई थीं। इस जलभराव में कुछ लोग मौज-मस्ती कर रहे थे और उन्होंने बाइक से गुजर रहे एक युवक और एक महिला के साथ अभद्रता की।

शरारती तत्वों ने बाइक सवारों पर पानी की बौछार की और बाइक को पीछे से पकड़कर खींचने लगे।

Also read: Sunita Williams Returns: Starliner Engines Reignite

पानी की बौछार और बाइक को खींचने के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया. जिससे युवक और महिला बाइक से गिर गए. इस दौरान महिला को टच करने की कोशिश की गई. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटा दिया.

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर रही है और उनका दावा है कि कार्रवाई की जा रही है। इस घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Also read: हिमाचल की तबाही: चार जगह बादल फटे, परिवार के 7 लोगों समेत 53 लापता

जिस पर लोगों की विभिन्न प्रतिक्रियाएँ आ रही हैं। वीडियो के सामने आने के बाद, लोग पुलिस से मनचलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Share With Your Friends If you Loved it!
One thought on “लखनऊ में इंसानियत शर्मसार: बाइक सवार महिला पर मनचलों ने पानी फेंका”

Comments are closed.