उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के बाबटमऊ गांव के मजरा नई बस्ती जरेरा में एकतरफा प्रेम में युवक ने डीएलएड छात्रा को शादी के लिए जबरन घर से ले जाने की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर युवक ने उसके सीने में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने युवक और उसके चचेरे भाई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। बाबटमऊ के मजरा नई बस्ती जरेरा निवासी नौरंग राजपूत की पुत्री संगीता राजपूत (24) डीएलएड प्रथम वर्ष की छात्रा थी। उसकी शादी बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के अजमतनगर ठठिया निवासी माया प्रकाश से तय हुई थी। गुरुवार को बरात आनी थी। सोमवार रात वह मां लक्ष्मी और छोटी बहन साधना के साथ छत पर सोई थी।
Also Read : दिल्ली: रोहिणी में युवक की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने दागी 7-8 गोलियां
आधी रात के बाद लगभग तीन बजे कन्नौज के शहर कोतवाली क्षेत्र के बद्दापुरवा निवासी प्रेमचंद्र अपने चचेरे भाई के साथ संगीता के मकान की छत पर पीछे की दीवार के सहारे चढ़ गया। मां लक्ष्मी के मुताबिक, संगीता को उसने छत से खींचकर ले जाने की कोशिश की। संगीता ने शोर मचाया तो प्रेमचंद्र उसे खींचकर जीने में ले जाने लगा और वहीं तमंचे से लक्ष्मी के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी।
Also Read : भारत-पाकिस्तान डीजीएमओ ने सीमा पर सैनिकों की संख्या घटाने पर सहमति जताई
हत्या के बाद भाग निकला आरोपी
इसके बाद प्रेमचंद्र अपने चचेरे भाई के साथ मौके से भाग निकला। फायर की आवाज सुनकर परिजन भी जाग गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह, थानाध्यक्ष मल्लावां बालेंद्र मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का जायजा लेकर जरूरी नमूने जुटाए। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पहले तोड़ी शादी, अब ले ली जान
मृतका के पिता नौरंग घटना के बाद बदहवास हो गए। उन्होंने बताया कि आरोपी प्रेमचंद्र पहले भी एक बार उनकी बेटी की शादी तुड़वा चुका था। उनका कहना है कि पिछले साल उसने संगीता की शादी सांडी थाना क्षेत्र के नीभापुरवा गांव में तय की थी। शादी के कार्ड भी बांट दिए थे। इसी दौरान प्रेमचंद्र ने लड़के वालों को भड़का दिया और दुष्प्रचार कर शादी तुड़वा दी। इस बार भी शादी तय होने की भनक प्रेमचंद्र को सोमवार को ही लगी। इस बार उसने संगीता की जान ही ले ली।
Also Read : पालघर दंपति की फिलीपींस में सड़क हादसे में मौत
ननिहाल आते-जाते संगीता को दिल दे बैठा था प्रेमचंद्र
कन्नौज जनपद के बद्दापुरवा गांव में संगीता का ननिहाल है। ननिहाल आने-जाने के दौरान संगीता को वहीं के रहने वाले प्रेमचंद्र ने देखा था। मृतका के पिता नौरंग के मुताबिक लगभग दो साल से प्रेमचंद्र लगातार संगीता का पीछा कर रहा था और उसे परेशान करता था। संगीता ने इसकी शिकायत परिजनों से की थी। परिजनों ने भी प्रेमचंद्र को काफी समझाया था, लेकिन वह नहीं माना। ग्रामीणों का कहना है कि प्रेमचंद्र एकतरफा मोहब्बत करता था और इसी के चलते उसने घटना को अंजाम दिया।
Also Read : अमृतसर में ज़हरीली शराब का कहर: 14 की मौत, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ़्तार
बेटी को डोली में बिठाना था, लेकिन उसे अर्थी में लाना पड़ा
बृहस्पतिवार को संगीता की बरात आनी थी। इसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही थीं। बुधवार को घर के आंगन में मंडप लगाया जाना था। कई रिश्तेदार आ चुके थे। इसी बीच मंगलवार सुबह हुई घटना से सब कुछ उलट गया। पिता नौरंग यही कह रहे थे कि बिटिया को डोली पर बैठाना था और अब अर्थी बनानी पड़ रही है।
Also Read : पाकिस्तान का झूठ बेनकाब, मरियम नवाज़ ने घायल सैनिकों से मिली
परिजनों ने किया रास्ता जाम
छात्रा की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजन और ग्रामीण भड़क गए। इन लोगों ने शाम साढ़े छह बजे बिलग्राम कन्नौज मार्ग पर जरेरा गांव के पास शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जानकारी पर सीओ आरपी सिंह और एसओ बालेंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे। परिजन हत्यारोपी की गिरफ्तारी और तत्काल ही उसका घर गिरवाने की मांग पर अड़ गए। जाम लगने स सड़क के दोनों ओरवाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने कन्नौज की तरफ से आने वाले वाहनों को मेंहदीघाट से मल्लावां की ओर, जबकि बिलग्राम की ओर से आने वाले वाहनों केा तेरवाकुल्ली चौराहा से राघौपुर की तरफ भेजा गया। सीओ के समझाने पर लगभग एक घंटे बाद परिजन माने और तब जाम खुला।


[…] Also Read : उत्तर प्रदेश: शादी से पहले दुल्हन … […]
[…] […]
[…] Also Read : उत्तर प्रदेश: शादी से पहले दुल्हन … […]
[…] […]