• Mon. Mar 9th, 2026

    प्रिया सरोज ने रिंकू सिंह संग रिश्ते पर लगाई मुहर, तीन साल की लव स्टोरी आई सामने

    Priya-saroj

    सामाजिक पार्टी की सांसद प्रिया सरोज ने भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह से सगाई के बाद सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की, जो अब तेजी से वायरल हो रही है. अपनी पोस्ट में उन्होंने बताया कि इस खास पल का उन्हें कितने समय से इंतजार था. प्रिया ने लिखा कि यह दिन पिछले तीन सालों से उनके दिल में बसा हुआ था और आखिरकार उनका सपना सच हो गया. उन्होंने लिखा, “इंतजार का हर पल सार्थक था. यह सगाई पूरे दिल से और हमेशा के साथ के लिए की गई है.”

    Also Read: ‘ट्रंप से विवाद के बाद एलन मस्क ने कहा – SpaceX जल्द ही अपने ड्रैगन अंतरिक्ष यान को करेगा बंद’

    वहीं, रिंकू सिंह ने भी अपनी सगाई को लेकर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि इस दिन का सपना वह भी पिछले तीन साल से देख रहे थे. दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट्स ने फैन्स का दिल जीत लिया है और अब यह कपल इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

    रिंकू सिंह और प्रिया सरोज के लिए सपनों का दिन आखिरकार हुआ सच

    रिंकू और प्रिया के परिवारों के अलावा, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिंपल यादव, जया बच्चन, राम गोपाल यादव और शिवपाल यादव सहित कई प्रमुख नेता समारोह में शामिल हुए. पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार और पीयूष चावला भी इस अवसर पर उपस्थित थे और उन्होंने जोड़े को उनके विशेष दिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं. BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला दोनों को शुभकामनाएं देने के लिए समारोह में मौजूद थे. इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज की वजह से कई क्रिकेटर इस सगाई समारोह का हिस्सा नहीं बन सके. टीम इंडिया टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड रवाना हो चुकी है.

    Also Read: खुल गई 8 किलोमीटर लंबी स्‍मार्ट टनल! 60 डिग्री तापमान पहुंचते ही होने लगेगी बारिश, हर 150 मीटर पर लगा है फोन

    अलीगढ़ के रहने वाले रिंकू ने पिछले कुछ साल में भारत के लिए दो वनडे और 33 टी20 मैच खेले हैं.वह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं. वह 2024 में आईपीएल जीतने वाली कोलकाता टीम में भी थे. वहीं, 26 वर्षीय प्रिया जौनपुर के मछलीशहर निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार लोकसभा सांसद बनी हैं

    Also Read: विदर्भ प्रो टी20 लीग में NECO मास्टर ब्लास्टर की कप्तानी करेंगे जितेश शर्मा, पहले मैच में भारत रेंजर्स से भिड़ंत

    Share With Your Friends If you Loved it!