• Tue. Mar 10th, 2026

    पहले टेस्ट में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की संभावित Playing 11, क्या शुभमन गिल इन खिलाड़ियों को देंगे मौका?

    Playing

    India vs England 1st Test: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम की कमान युवा शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि उपकप्तान की भूमिका में ऋषभ पंत नजर आएंगे। इस बार के स्क्वाड में आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। टीम इंडिया इंग्लैंड में इन युवा खिलाड़ियों की ऊर्जा और जोश के दम पर जीत हासिल करने की कोशिश करेगी। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 20 जून से हेडिंग्ले मैदान पर खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि पहले मैच में भारत की संभावित Playing 11 कैसी हो सकती है।

    Also Read : रूस-यूक्रेन व ईरान-इज़राइल युद्ध के बीच Global Air Traffic का हाल, देखें मौजूदा तस्वीर

    टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। राहुल पहले भी इंग्लैंड की धरती पर खेल चुके हैं और उनके पास अपार अनुभव मौजूद है, जो भारतीय टीम के काम आ सकता है। दूसरी तरफ जायसवाल ने अभी तक खुद को हर दौरे पर साबित किया है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी उन्होंने शतक लगाया था। वहीं घर पर भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ जो टेस्ट सीरीज जीती थी। उसमें उन्होंने दो दोहरे शतक जड़े थे।

    Also Read : भारत में केवल 11% लोग ही करते हैं योग — बाबा रामदेव से जानें क्यों बेहतर स्वास्थ्य के लिए Yoga को जीवन का आधार माना जाता है।

    संभावित Playing 11 में करुण नायर की वापसी, गिल नंबर-4 और पंत नंबर-5 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं

    तीसरे नंबर पर लंबे समय बाद भारतीय टेस्ट टीम में वापसी करने वाले करुण नायर को चांस मिल सकता है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में रनों के अंबार खड़े किए हैं। उन्होंने इंडिया-ए और इंग्लैंड लायंस के बीच खेले गए 2 अनऔपचारिक टेस्ट मुकाबलों में भी नंबर-3 की पोजीशन पर बल्लेबाजी की थी, जिसमें वह बल्ले से बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब हुए थे और एक दोहरा शतक भी लगाया था।

    Also Read : Kedarnath Helicopter Crash: ‘हेलिकॉप्टर थोड़ा मुड़ा, पीछे की तरफ गया और फिर…’, सामने आया हादसे का असल कारण

    टेस्ट मैच से पहले ऋषभ पंत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ किया है कि कप्तान शुभमन गिल नंबर-4 पर बल्लेबाजी करेंगे। वहीं नंबर-5 पर पंत को उतारा जा सकता और विकेटकीपर की जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है। नंबर-6 पर साई सुदर्शन या नीतिश कुमार रेड्डी में से किसी एक को मौका दिया जा सकता है।

    Share With Your Friends If you Loved it!