धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घाना की संसद में ऐतिहासिक भाषण दिया। इस अवसर पर घाना के दो सांसद भारतीय परिधान पहनकर पहुंचे और भारत तथा भारतीय संस्कृति के प्रति अपना स्नेह व्यक्त किया। संसद के अध्यक्ष अल्बन सुमाना किंग्सफोर्ड बागबिन ने जब प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के बाद समापन टिप्पणी की, तब उन्होंने भारतीय पोशाक में दो सांसदों को देखा। एक सांसद पारंपरिक पगड़ी और बंदगला (बंद गला कोट) में नजर आए, जबकि एक महिला सांसद ने खड़े होकर अपनी भारतीय पोशाक दिखाई।
Also Read : परिवार की रजामंदी से शादी के लिए US पहुंची भारतीय युवती अचानक लापता हुई
PM मोदी के भाषण संबोधन की बड़ी बातें…
भारत लोकतंत्र की जननी है। हमारे लिए लोकतंत्र सिर्फ एक व्यवस्था नहीं, मूलभूत मूल्यों का हिस्सा है। भारत में 2,500 से ज्यादा राजनीतिक दल, अलग-अलग राज्यों में 20 अलग-अलग पार्टियों की सरकारें, 22 आधिकारिक भाषाएं और हजारों बोलियां हैं।
PM नरेंद्र मोदी बुधवार को अफ्रीकी देश घाना पहुंचे। घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा ने राजधानी एक्रॉ में एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। PM मोदी को 21 तोपों की सलामी के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

