• Sun. Mar 8th, 2026

    सरकारी दफ्तरों का नया ठिकाना, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

    Modi

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 6 अगस्त बुधवार को कर्तव्य पथ पर बने नए कर्तव्य भवन का उद्घाटन करेंगे। यह समारोह दोपहर करीब 12:15 बजे शुरू होगा। इसके बाद प्रधानमंत्री शाम 6:30 बजे कर्तव्य पथ पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

    Also Read : क्या इंग्लैंड Lords में भारत की जीत को रोक पाएगा? 200 से कम लक्ष्य इतने बार हो चुका है डिफेंड

    अगले महीने तक तैयार होंगे कर्तव्य भवन-1 और 2, मोदी करेंगे उद्घाटन

    शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को कर्तव्य भवन-3 के सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि कर्तव्य भवन-1 और कर्तव्य भवन-2 अगले महीने तक तैयार हो जाएंगे। दोनों भवनों का काम अंतिम चरण में है। शेष सात भवनों का निर्माण कार्य अप्रैल 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इस पूरी परियोजना की लागत लगभग 1000 करोड़ रुपये आंकी गई है। इन मंत्रालय भवनों में अत्याधुनिक तकनीक, उच्च सुरक्षा व्यवस्था और पर्यावरण अनुकूल निर्माण को प्राथमिकता दी गई है। पूरे परिसर की निगरानी के लिए एक केंद्रीय सीसीटीवी कमांड सेंटर भी बनाया गया है, जिससे गलियारों और परिसर पर नजर रखी जा सकेगी। पहले इन भवनों को ‘कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट (सीसीएस)’ नाम दिया गया था। अब इन्हें ‘कर्तव्य भवन’ कहा जा रहा है। इसके अलावा, इन्हें इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन से जोड़ने के लिए एक नई मेट्रो लाइन का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है।

    Also Read : Numerology 14 July 2025: मूलांक 6 इस बार का रखें ध्यान, नहीं तो पूरे दिन रहेंगे परेशान; पढ़ें अंक ज्योतिष

    55 मंत्रालय और 93 विभाग कर रहे हैं पुरानी इमारतों में काम

    मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक सवाल के जवाब में बताया कि नए और आधुनिक मंत्रालय भवनों का निर्माण इसलिए जरूरी हो गया था क्योंकि वर्तमान भवन काफी पुराने हो चुके हैं। ये इमारतें वर्ष 1950 से 1970 के बीच बनी थीं और अब इनका सालाना रखरखाव काफी खर्चीला हो गया है। वर्तमान में केंद्र सरकार के पास लगभग 55 मंत्रालय और 93 विभाग हैं, जो मुख्य रूप से नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, कृषि भवन, शास्त्री भवन, उद्योग भवन और निर्माण भवन जैसी इमारतों में संचालित हो रहे हैं।

    Also Read : 75वर्ष की उम्र पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उम्र पार करने के बाद दूसरो को दें मौका

    Share With Your Friends If you Loved it!
    One thought on “सरकारी दफ्तरों का नया ठिकाना, PM मोदी करेंगे उद्घाटन”

    Comments are closed.