अमेरिका द्वारा भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाए जाने के फैसले पर देश में सियासी घमासान मच गया है। विपक्षी दलों ने इस नीति की कड़ी आलोचना की है और पीएम मोदी की विदेश नीति पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने इसे अमेरिका की धमकी भरी रणनीति बताया। आइए देखें, किसने क्या प्रतिक्रिया दी।
पवन खेड़ा बोले- अमेरिका कर रहा है ब्लैकमेल
अमेरिका के टैरिफ नीति पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने इसे ब्लैकमेल करार दिया। उन्होंने कहा कि ये सीधा ब्लैकमेल है। आज हम इस हालत में हैं कि एक महाशक्ति हमें धमका सकती है, ये शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों से हमारी विदेश नीति, प्रधानमंत्री के विदेश दौरों, प्रवासी कार्यक्रमों का मकसद सिर्फ मोदी जी की छवि बनाना रहा, देश के हितों की बजाय। अब उसकी कीमत देश चुका रहा है। हम उम्मीद करते हैं कि कोई ऐसा समझौता न हो जो भारत के हितों के खिलाफ जाए।
महुआ माजी बोलीं- ज्यादा होगा
वहीं अमेरिका के इस फैसले पर जेएमएम सांसद महुआ माजी ने कहा कि इस फैसले का असर भारत से ज्यादा अमेरिका पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारत की जनता तो कम में भी जीना जानती है। यहां गरीबी है, लोग अभाव में रहना जानते हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई अमेरिका में बढ़ेगी, क्योंकि उन्हें भारतीय सामान महंगा मिलेगा। माजी ने कहा कि प्रधानमंत्री को ‘मन की बात’ में इस पर बोलना चाहिए कि ट्रंप से उनके इतने अच्छे रिश्ते थे। साथ ही अब हमें वैकल्पिक व्यापार साझेदारों की तलाश करनी चाहिए, क्योंकि दुनिया सिर्फ अमेरिका नहीं है।


[…] […]