बिहार के हाजीपुर में अपराधियों ने आरजेडी नेता शिव शंकर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वजह सामने नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Also Read : नौसेना में शामिल होंगे अत्याधुनिक युद्धपोत उदयगिरि और हिमगिरि भारत की समुद्री शक्ति बढ़ेगी
हाजीपुर : घर से एक किमी दूरी पर मारी गोली
हाजीपुरः बिहार के हाजीपुर में बेखौफ अपराधियों ने आरजेडी नेता शिव शंकर सिंह को गोलियों से भून डाला। शिव शंकर सिंह को चार गोलियां लगी हैं। वह राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रखंड महासचिव थे। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। यह घटना हाजीपुर के बिदुपुर थाना क्षेत्र के पैकौली चौक के पास हुई है। मृतक व्यक्ति बिदुपुर के भैरोपुर के रहने वाले थे।जानकारी के मुताबिक, शिव शंकर सिंह देर रात अपने घर से बुलेट पर सवार होकर हाजीपुर शहर जा रहे थे। वह घर से एक किमी दूर पहुंचे ही थे कि अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और बुलेट रुकवाकर दनादन गोलियां बरसाने लगे। गोली लगने से आरजेडी नेता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
Also Read : यूक्रेन राजदूत राष्ट्रपति जेलेंस्की जल्द भारत दौरे पर, तारीख तय नहीं
चार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
अपराधियों ने शिव शंकर सिंह को गोली क्यों मारी। इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है। घटना रात के करीब 11:00 की बताई जा रही है। जब वह अपने घर से बुलेट पर सवार होकर हाजीपुर शहर के लिए निकले थे। घटना को अंजाम देने वाले दो मोटरसाइकिल से चार अपराधी बताई जा रहे हैं। एसडीपीओ सदर सुबोध कुमार ने बताया कि आरजेडी नेता की हत्या हुई है। शिव शंकर सिंह को चार गोलियां लगी हैं। घटना के संबंध में मृतकों के परिजनों से कुछ जानकारी ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मौके पर शांति है। मामले की जांच की जा रही है।
Also Read : विजय का हमला स्टालिन पर, लेकिन चोट बीजेपी को जानिए कैसे TVK पहुंचा रही है नुकसान

