भारत सरकार और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंदों और गरीबों की मदद कर रही हैं, कुछ योजनाएं सब्सिडी और कुछ सीधे आर्थिक राशि प्रदान करती हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को साल में तीन बार 2,000 रुपये मिलते हैं, यानी कुल 6,000 रुपये सालाना। अब इस योजना की 21वीं किस्त जारी होने वाली है, जिससे किसानों को फिर से 2,000 रुपये मिलेंगे। इस बार यह किस्त कब जारी होगी, इसे लेकर जानकारियां दी जा रही हैं।
Also Read: दिल्ली एयरपोर्ट के एटीसी में तकनीकी खराबी,100 से ज्यादा उड़ानें देर से संचालित
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार ने 21वीं किस्त का लाभ 27 लाख से अधिक किसानों को पहुंचा दिया है। 26 सितंबर को केंद्र सरकार ने उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के किसानों के बैंक खातों में 21वीं किस्त जमा की। इन तीन राज्यों में भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ था, इसलिए सरकार ने इन किसानों को पहले सहायता प्रदान की।
21वीं किस्त के लिए किसानों को नवंबर में मिल सकता है लाभ
पीएम किसान योजना के तहत जुड़े हुए सभी किसानों को 21वीं किस्त का इंतजार है। इससे पहले 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को जारी हुई थी, जिससे 9 करोड़ से ज्यादा पात्र किसानों को लाभ मिला। योजना की किस्तें आमतौर पर चार महीने के अंतराल पर जारी होती हैं, और इस बार 21वीं किस्त नवंबर में आने की संभावना है। चुनाव के बाद, 14 नवंबर को बिहार चुनाव के परिणाम के बाद केंद्र सरकार किसानों के खातों में 21वीं किस्त भेज सकती है। हालांकि, आधिकारिक जानकारी का अभी इंतजार किया जा रहा है। इसके साथ ही किसानों को भू-सत्यापन, ई-केवाईसी और आधार लिंकिंग जैसे जरूरी कार्य भी पूरा करने होंगे, ताकि वे किस्त का लाभ उठा सकें।

