• Fri. Mar 6th, 2026

    PM मोदी ने संविधान दिवस पर पत्र लिखा पहली बार वोटर बने युवाओं के उत्सव का महत्व बताया

    PM

    नई दिल्ली: PM नरेंद्र मोदी ने संविधान दिवस के मौके पर देशवासियों के नाम पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने हमारे संविधान, मौलिक कर्तव्य और अधिकारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से पहली बार वोटर बनने वाले युवाओं को संबोधित करते हुए बताया कि उन्हें इस अवसर का उत्सव मनाना चाहिए। पीएम मोदी ने लिखा कि मतदान करना हर नागरिक का नैतिक और संवैधानिक कर्तव्य है, और स्कूलों तथा कॉलेजों में युवाओं का सम्मान समारोह आयोजित करने से उन्हें लोकतंत्र में सक्रिय भागीदार बनने की भावना जागृत होगी।

    Also Read : दिल्ली ब्लास्ट मामला: साबरमती जेल में हिंसा डॉ. अहमद सईद सहित कई घायल

    संविधान दिवस: PM मोदी ने पहली बार वोटर बनने वाले युवाओं को खास संदेश दिया

    प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में संविधान के आर्टिकल 51A के तहत मौलिक कर्तव्यों की याद दिलाई और कहा कि कर्तव्य निभाने से नागरिकों को अधिकार भी स्वतः मिलते हैं। उन्होंने यह भी लिखा कि संविधान की शक्ति ने उन्हें गरीब परिवार से प्रधानमंत्री बनने का अवसर दिया और उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए संसद भवन में संविधान का सम्मान व्यक्त किया।

    पीएम मोदी ने देशवासियों से आग्रह किया कि वे संविधान की महानता को समझें और अपने कर्तव्यों का पालन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करें। उन्होंने कहा कि युवा वोटर जब जिम्मेदारी और गर्व के साथ लोकतंत्र में भाग लेंगे, तो यह एक सशक्त राष्ट्र की नींव रखेगा। संविधान दिवस केवल समारोह का दिन नहीं बल्कि जिम्मेदारी और जागरूकता का प्रतीक भी है।

    Also Read : मिस यूनिवर्स 2025: रैंप वॉक के दौरान जमैका की कंटेस्टेंट लड़खड़ाकर गिरीं स्ट्रेचर से अस्पताल ले जाया गया

    Share With Your Friends If you Loved it!