रीक्षा की तारीख और समय की जानकारी upsc.gov.in पर उपलब्ध
अगर आपने UPSC NDA & NA परीक्षा (I) के लिए आवेदन किया है, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने NDA और Naval Academy परीक्षा-I 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। आयोग की ओर से इसका पूरा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर परीक्षा की तारीख और समय से जुड़ी पूरी जानकारी चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थी नीचे बताए गए आसान स्टेप्स के जरिए भी शेड्यूल देख सकते हैं।
Also Read :जबरन महिला लोकल डिब्बे में चढ़ा युवक, छात्रा के विरोध पर उसे ट्रेन से बाहर धकेला
ऐसे करें परीक्षा शेड्यूल चेक
- सबसे पहले उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर NDA & NA परीक्षा-I से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करते ही परीक्षा का पूरा शेड्यूल स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- उम्मीदवार अपनी परीक्षा की तारीख और समय की जांच कर सकते हैं।
- भविष्य के लिए चाहें तो इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
कब होगी परीक्षा और कितनी शिफ्ट में?
UPSC द्वारा जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, NDA और NA परीक्षा-I का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी।
- पहली शिफ्ट: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
- दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक
पहली शिफ्ट में मैथेमेटिक्स का पेपर होगा, जबकि दूसरी शिफ्ट में जनरल एबिलिटी टेस्ट (GAT) आयोजित किया जाएगा।
UPSC परीक्षा पैटर्न और अंक विवरण
- मैथेमेटिक्स पेपर: 300 अंकों का होगा, समय अवधि 2 घंटे 30 मिनट
- जनरल एबिलिटी टेस्ट: 600 अंकों का होगा, समय अवधि 2 घंटे 30 मिनट
- दोनों ही पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) होंगे
UPSC NDA & NA भर्ती प्रक्रिया के तहत पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
इस भर्ती अभियान के जरिए नेशनल डिफेंस एकेडमी में 370 पदों और नेवल एकेडमी (10+2 कैडेट एंट्री स्कीम) में 24 पदों को भरा जाएगा। परीक्षा और भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।


[…] […]
[…] […]