भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच 14 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा। पहला मैच जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है। इस बीच, दूसरे वनडे में टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के पास इतिहास रचने का शानदार मौका है। अगर वह इस मैच में 34 रन बनाते हैं, तो वह वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे, और इस रिकॉर्ड के साथ वह शिखर धवन को पीछे छोड़ देंगे।
Also Read: TATA ग्रुप की कंपनी का बड़ा फैसला, निवेशकों को ₹57 प्रति शेयर का डबल डिविडेंड
अय्यर के पास शिखर धवन का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज 3000 रन बनाने का रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम है, जिन्होंने 72 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। वहीं, विराट कोहली ने 75 पारियों में 3000 रन पूरे किए थे। अब श्रेयस अय्यर को इन दोनों को पीछे छोड़ने का अवसर मिल सकता है। अगर वह अगले मैच में 34 रन बना लेते हैं, तो वह 69 पारियों में 3000 रन पूरे कर लेंगे और पारी के आधार पर सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।
श्रेयस अय्यर के पास विव रिचर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका
श्रेयस अय्यर अगले मैच में 34 रन बनाकर वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन बनाने के मामले में वर्ल्ड क्रिकेट के महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स की बराबरी कर सकते हैं। रिचर्ड्स ने भी 69 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। वनडे में सबसे तेज 3000 रन बनाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के हाशिम आमला के नाम है, जिन्होंने सिर्फ 57 पारियों में यह कारनामा किया। पहले वनडे में, श्रेयस ने 301 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 47 गेंदों पर 49 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में भी अच्छे प्रदर्शन किए थे, और आने वाले मैचों में वह इस शानदार रिकॉर्ड को आगे बढ़ाना चाहेंगे।
Also Read: UGC NET 2025 आंसर-की घोषणा की तारीख जानें कहां और कैसे चेक करें


[…] […]