सिंगर पलाश मुच्छल की पर्सनल लाइफ हाल के समय से सुर्खियों में रही है। स्मृति मंधाना से शादी टूटने के बाद अब उन्हें एक गंभीर आरोप का सामना करना पड़ रहा है। धोखाधड़ी के नए मामले की खबरों के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है और लोग इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
सांगली में 40 लाख की ठगी का मामला, पलाश मुच्छल ट्रोलिंग के निशाने पर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला महाराष्ट्र के सांगली जिले का है। एक एक्टर और फिल्म निर्माता ने पलाश मुच्छल पर 40 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस खबर ने कई लोगों को हैरान कर दिया है, और कुछ समय पहले पलाश की तारीफ करने वाले सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें अब ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
Also Read: दिनदहाड़े गुरुग्राम में अपहरण, पीड़ित को घसीटते हुए कार में डाला
PTI की रिपोर्ट के अनुसार, 34 वर्षीय अभिनेता और निर्माता विद्यान माने ने गुरुवार को सांगली पुलिस स्टेशन में पलाश मुच्छल के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। विद्यान ने शिकायत में दावा किया है कि उनकी मुलाकात 5 दिसंबर 2023 को सांगली में हुई थी। उस दौरान पलाश ने उन्हें अपनी अपकमिंग फिल्म नजारिया में निवेश का ऑफर दिया।
निवेश पर मुनाफा और फिल्म में रोल देने का पलाश पर आरोप
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि निवेश करने के बाद पलाश ने उन्हें यह वादा भी किया कि ओटीटी रिलीज के बाद 25 लाख रुपये के निवेश पर उन्हें 12 लाख रुपये का मुनाफा मिलेगा। इसके अलावा, आरोप में यह भी कहा गया कि पलाश ने डील के तहत विद्यान को फिल्म में एक रोल ऑफर किया था।
पुलिस शिकायत में बताया गया है कि पहली मुलाकात के बाद पलाश और विद्यान ने 2023 से 2025 के बीच कई बार प्रोजेक्ट को लेकर बैठकें कीं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने अपने निवेश की राशि वापस मांगी, तो पलाश ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।इस मामले में पलाश मुच्छल ने अभी तक आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
Also Read: “सीजेएम तबादले पर बेटी बोलीं, न्याय कहाँ”

