• Fri. Mar 20th, 2026
    भाव

    आज सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। India Bullion and Jewellers Association (IBJA) के अनुसार, 999 प्योरिटी वाला सोना आज 1,56,042 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि सोमवार को इसकी कीमत 1,55,714 रुपये थी। इस तरह सोने के दाम में 328 रुपये की बढ़त हुई है।

    995 प्योरिटी वाले सोने की बात करें तो इसका भाव भी बढ़कर 1,55,417 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जो पिछले दिन 1,55,090 रुपये था। यानी इसमें 327 रुपये की तेजी आई। वहीं, 916 प्योरिटी वाला सोना आज 1,42,934 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जिसमें करीब 300 रुपये का उछाल दर्ज किया गया।

    इसके अलावा, 24 कैरेट सोने की कीमत में 440 रुपये की तेजी आई और यह 1,57,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

    चांदी की कीमतों में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला। IBJA के अनुसार, एक किलो चांदी का भाव आज 2,54,028 रुपये हो गया है, जबकि सोमवार को यह 2,48,711 रुपये प्रति किलो था। इस तरह चांदी की कीमत में 5,317 रुपये का अंतर दर्ज किया गया। वहीं, चांदी 2,58,570 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है, जिसमें करीब 1,700 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।

    Also Read: क्या ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बढ़त रोक पाएँगी?

    सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ा रुख, MCX पर तेज़ी जारी

    घरेलू वायदा बाजार में भी तेजी का माहौल बना हुआ है। Multi Commodity Exchange (MCX) पर सोने के अप्रैल वायदा अनुबंध में आधे प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त आई और कीमत 1,56,740 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। वहीं, चांदी के मई वायदा अनुबंध में 1% से अधिक की तेजी के साथ यह 2,59,569 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।

    विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, खासकर US-Iran conflict के चलते निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। दुबई, अबू धाबी और फुजैराह जैसे इलाकों में ड्रोन हमलों की खबरों ने बाजार की चिंता बढ़ा दी है, जिससे सोने-चांदी की कीमतों को समर्थन मिला है।

    विश्लेषकों का मानना है कि जब तक यह तनाव बना रहेगा, तब तक कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव के साथ तेजी का रुख जारी रह सकता है। साथ ही, अमेरिकी डॉलर में अस्थिरता भी सोने और चांदी की कीमतों को प्रभावित कर रही है। ऐसे में बाजार विशेषज्ञ निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।

    Also Read: एलपीजी संकट: IIT बॉम्बे मेस बदला, तला-भुना बंद

    Share With Your Friends If you Loved it!
    One thought on “सोने-चांदी के रेट में बड़ा बदलाव, जानिए आजकितना महंगा हुआ गोल्ड-सिल्वर के भाव”

    Comments are closed.