• Wed. May 6th, 2026

    हिमंत बिस्वा सरमा का शक्ति प्रदर्शन, आज जलुकबारी से नामांकन

    हिमंत बिस्वा सरमा

    हिमंत बिस्वा सरमा आज अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। इससे पहले उन्होंने कामरूप मेट्रो से विधानसभा कार्यालय तक रोड शो किया, जिसे शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। रोड शो के बाद वे असम विधानसभा चुनाव के लिए जलुकबारी सीट से नामांकन भरेंगे।

    इससे पहले गुरुवार शाम को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने असम की 89 में से 88 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। रोड शो के दौरान उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा ने इसे खुशी का मौका बताया।प्रद्युत बोरदोलोई दिसपुर से चुनाव लड़ेंगे। नगांव के सांसद बोरदोलोई ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma हिमंत बिस्वा सरमा की मौजूदगी में भाजपा जॉइन की।

    पार्टी की सूची के अनुसार, हितेंद्र नाथ गोस्वामी जोरहाट से चुनाव लड़ेंगे। वे असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई को टक्कर देंगे।

    भूपेन बोराह, जो हाल ही में भाजपा में शामिल हुए, बिहपुरिया से चुनाव लड़ेंगे।

    कई मंत्री अपनी मौजूदा सीटों से मैदान में उतरेंगे। इनमें अजंता नेग (गोलाघाट), रनोज पेगु (धेमाजी-एसटी), रूपेश गोवाला (डूमडूमा), बिमल बोरा (तिंगखोन), पिजुष हजारिका (जगीरोड-एससी), जयंत मल्ला बरुआ (नलबाड़ी),अशोक सिंघल (ढेकियाजुली), l कृष्णेंदु पॉल (पाथरकांडी) और कौशिक राय (लखीपुर) शामिल हैं।

    Also read:https://www.orderofindia.com/hindinews/haryana-congress-cross-voting-notice-mlas/

    हिमंत बिस्वा सरमा के रोड शो का सुबह से इंतजार करते रहे लोग

    बारिश के बावजूद हिमंत बिस्वा सरमा के हजारों समर्थक सड़कों पर उतरे। रोड शो ने शक्ति प्रदर्शन का रूप ले लिया। यह मुख्यमंत्री की लोकप्रियता और भाजपा की मजबूत पकड़ का संकेत बना।

    सुबह से ही खानापारा के वेटरनरी कॉलेज फील्ड पर भीड़ जुटने लगी। महिलाओं ने भी उत्साह के साथ हिस्सा लिया। बीहू की धुनों पर नृत्य हुआ और गुवाहाटी में उत्सव जैसा माहौल दिखा।

    हिमंत बिस्वा सरमा 2001 से जलुकबारी सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने पहले कांग्रेस से तीन बार जीत दर्ज की। 2015 में भाजपा में आने के बाद भी वे लगातार जीतते रहे|X पर पोस्ट करते हुए सरमा ने कहा कि वे जलुकबारी के लोगों के आशीर्वाद से नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

    Also read:https://centraltimes.in/international/iran-war-us-israel-differences/

    Share With Your Friends If you Loved it!