• Thu. Nov 5th, 2026

इंडोनेशिया में लगे भूकंप के झटके, चर्च में 34 छात्रों की मौत

Byadmin

Oct 2, 2018 2018, earth quake, indonesia

इंडोनेशिया में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सोमवार देर रात सुंबा द्वीप पर भूकंप के झटके लगे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 दर्ज की गई है। एएफपी के मुताबिक, चर्च में 34 बाइबिल छात्रों की मौत हो गई है जबकि 52 लापता बताए जा रहे हैं। 900 के करीब पहुंचा मृतकों का आंकड़ा गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को 7.5 तीव्रता के भूकंप के बाद आई सुनामी से समुद्र में छह मीटर ऊंची लहरें उठी थीं।

इस प्राकृतिक आपदा में अब तक करीब 900 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई गई है क्योंकि भूकंप अभी भी ऐसे कई प्रभावित इलाके हैं जहां बचाव टीमें पहुंच नहीं पाई हैं।

वहीं, भारत ने इंडोनिशया की मदद के लिए तीन समुद्री जहाजों को इंडोनेशिया रवाना किया है। इन जहाजों में करीब 30 हजार लीटर बोतलबंद पानी, 15 हजार लीटर जूस, 500 लीटर दूध, 700 किलो बिस्किट आदि राहत सामग्री हैं।

Share With Your Friends If you Loved it!

By admin

Administrator

Comments are closed.