1 जुलाई के नए नियम आज से पूरे देश में लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। पेट्रोल-डीजल की कीमतों से लेकर आधार अपडेट, पासपोर्ट फीस, क्रेडिट कार्ड और ITR तक कई नियम बदल गए हैं। कुछ फैसलों से राहत मिलेगी, जबकि कुछ बदलाव खर्च बढ़ा सकते हैं। पेट्रोलियम क्षेत्र में बड़ी राहत मिली है। नायरा एनर्जी ने पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता किया है। साथ ही सरकार ने पेट्रोल-डीजल बिक्री पर लगी अस्थायी सीमा भी हटा दी है। दूसरी ओर, कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में भी कमी की गई है। इससे व्यापारियों और होटल उद्योग को राहत मिलने की उम्मीद है।
1 जुलाई के नए नियमों के तहत पेट्रोल-डीजल, कमर्शियल LPG, आधार, क्रेडिट कार्ड, पासपोर्ट और ITR से जुड़े बदलाव आपकी जेब पर असर डालेंगे
Also Read : मुंबई के अटल सेतु पर बढ़ीं आत्महत्या की घटनाएं, तीन साल में 12 लोगों की मौत
1 जुलाई के नए नियम के तहत आधार में ईमेल आईडी अपडेट अब मुफ्त होगा। यह सुविधा केवल नए Aadhaar App के जरिए मिलेगी। वहीं SBI और HDFC सहित कई बैंकों ने क्रेडिट कार्ड के नियम बदले हैं। एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस और रिवॉर्ड पॉइंट्स से जुड़े नए नियम आज से लागू हो गए हैं।
पासपोर्ट बनवाना अब पहले से महंगा हो गया है। 36 पेज वाले पासपोर्ट की फीस बढ़कर 2,500 रुपये हो गई है। तत्काल सेवा के लिए भी अधिक शुल्क देना होगा। इसके अलावा दिल्ली में नई EV पॉलिसी लागू हुई है। सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी देगी। रेलवे ने बिना टिकट यात्रा और प्रतिबंधित सामान पर जुर्माना भी बढ़ा दिया है। 1 जुलाई के नए नियम में ITR दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तय की गई है। देरी होने पर जुर्माना देना पड़ सकता है। वहीं पूरे जुलाई महीने में ‘फसल बीमा माह’ अभियान भी चलेगा। किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा। इसलिए सभी नागरिकों को इन नए नियमों की जानकारी रखना जरूरी है।
Also Read : पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, AJUP पार्टी के 3 नेता गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

