• Wed. Sep 16th, 2026

    उदयपुर में ज्वैलरी शोरूम से करीब 1 करोड़ के गहनों की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

    उदयपुर

    राजस्थान के उदयपुर में एक ज्वैलरी शोरूम में देर रात बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। हाथीपोल थाना क्षेत्र के पंचवटी स्थित नवीन ज्वैलर्स को चोरों ने निशाना बनाया। बदमाशों ने शोरूम का साइड शटर उखाड़ा, कांच का दरवाजा तोड़ा और अंदर प्रवेश कर गए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Also Read : दिव्यांग होने का नाटक कर मांग रहा था भीख, लोगों की सख्ती देखते ही सामान्य तरीके से चलने लगा; VIDEO वायरल

    हीरे, सोना, चांदी और लाखों की नकदी लेकर फरार हुए बदमाश

    शोरूम के मालिक नवीन सरूपरिया के अनुसार, घटना 29 जुलाई की रात 12 से 1 बजे के बीच हुई। सुबह कर्मचारी बंशीलाल जब दुकान पहुंचा तो उसने शटर टूटा हुआ देखा और तुरंत मालिक को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर मालिक ने शोरूम की जांच की और चोरी की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर सबूत जुटाए।

    सीसीटीवी फुटेज में चार चोर नाले की ओर से आते हुए दिखाई दिए। उन्होंने आराम से शटर उखाड़ा, कांच तोड़ा और शोरूम के अंदर दाखिल हो गए। चोर करीब 22 लाख रुपये के हीरे, लगभग 390 ग्राम सोने के आभूषण और 12 किलो चांदी के गहने व बर्तन अपने साथ ले गए। इसके अलावा वे करीब 9.75 लाख रुपये की नकदी भी चोरी कर फरार हो गए। कुल नुकसान लगभग एक करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है।

    Also Read : छापेमारी में इंजीनियर के घर से नकदी, सोने के आभूषण और चांदी के सिक्कों का बड़ा जखीरा बरामद

    नाले के रास्ते पहुंचे चोर, शटर तोड़कर शोरूम में घुसे

    पुलिस जांच के दौरान घटनास्थल पर खून के धब्बे भी मिले हैं। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि शटर या कांच तोड़ते समय किसी चोर को चोट लगी, जिससे खून बहा। यह सुराग आरोपियों की पहचान में मदद कर सकता है। सीसीटीवी में तीन चोर स्पष्ट रूप से दिखाई दिए, जिनमें से दो ने अपना चेहरा भी नहीं छिपाया था। पुलिस फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उनकी तलाश कर रही है।

    सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि चोरों ने चोरी के दौरान किसी तरह की जल्दबाजी नहीं दिखाई। उन्होंने करीब एक घंटे तक शोरूम के हर ड्रॉअर और शोकेस की बारीकी से तलाशी ली। दो बदमाश गहने निकालते रहे, जबकि तीसरा बैग में सामान भरता रहा। वारदात को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। पुलिस का मानना है कि आरोपियों ने पहले से शोरूम की रेकी की हो सकती है।

    Also Read : दिव्यांग होने का नाटक कर मांग रहा था भीख, लोगों की सख्ती देखते ही सामान्य तरीके से चलने लगा; VIDEO वायरल

    Share With Your Friends If you Loved it!

    By tina

    One thought on “उदयपुर में ज्वैलरी शोरूम से करीब 1 करोड़ के गहनों की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात”

    Comments are closed.