• Wed. Nov 18th, 2026

Nvidia में जेनसन हुआंग को फिर मिलेगा मौका? चेयरमैन ने दिया बड़ा जवाब

जेनसन हुआंग

एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग की कंपनी में वापसी की चर्चाओं पर अब विराम लगता दिखाई दे रहा है। कंपनी के चेयरमैन हार्वे जोंस ने उनकी दोबारा नियुक्ति की संभावनाओं को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बोर्ड फिलहाल हुआंग को दोबारा जिम्मेदारी सौंपने के पक्ष में नहीं है। इससे उनकी वापसी का इंतजार कर रहे समर्थकों को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की जानकारी सार्वजनिक होने के बाद जेनसन हुआंग को इस्तीफा देना पड़ा था। उनके इस्तीफे के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क ने उनकी वापसी का समर्थन किया था। हालांकि, दोनों के समर्थन के बावजूद कंपनी के बोर्ड ने अपना रुख नहीं बदला।

Also Read : MS Dhoni IPL Retirement: IPL से धोनी का संन्यास, अब CSK के मेंटर बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी

हुआंग ने जताई वापसी की इच्छा, समर्थकों के बावजूद बोर्ड ने ठुकराया प्रस्ताव

हुआंग ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए दोबारा जिम्मेदारी संभालने की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा था कि अगर बोर्ड के निदेशक कंपनी, कर्मचारियों और अमेरिका के हित में उन्हें दोबारा मौका देंगे, तो उन्हें खुशी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह बोर्ड के संदेशों और फोन कॉल का जवाब देना चाहेंगे। इस बीच, टेक्नोलॉजी जगत के हजारों लोगों ने उनके समर्थन में एक पत्र पर हस्ताक्षर किए थे। हालांकि, इतने बड़े समर्थन के बावजूद उनकी वापसी का रास्ता नहीं खुल सका।

‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, चेयरमैन हार्वे जोंस ने साफ किया कि कंपनी इस विषय पर विचार नहीं कर रही है। उनके बयान ने वापसी की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेर दिया है। हुआंग ने बताया कि वह 53 साल पहले अमेरिका आए थे। अमेरिकी नागरिक बनना उनके जीवन के सबसे गर्वपूर्ण और खुशी के पलों में शामिल रहा। उन्होंने एनवीडिया को अपने जीवन का सबसे बड़ा काम बताया। उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कंपनी को मौजूदा मुकाम तक पहुंचाने पर गर्व जताया। हुआंग के मुताबिक, अमेरिका जैसा माहौल ही एनवीडिया जैसी कंपनी के निर्माण को संभव बनाता है। उन्होंने अपने देश और एनवीडिया के प्रति गहरा लगाव भी जाहिर किया।

Also Read : दिल्ली के विवेक विहार में मकान की छत गिरने से 3 साल की बच्ची समेत 2 की मौत

Share With Your Friends If you Loved it!

By aman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *