• Tue. Nov 3rd, 2026

रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस

नई दिल्ली । त्योहारों से पहले रेलवे ने अपने कर्मचारियों को बोनस देने का फैसला किया है। केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को रेलवे के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि रेल कर्मचारियों को 78 दिन की सैलरी के बराबर बोनस मिलेगा। रेलवे प्रति कर्मचारी को 18000 रुपये बोनस देगी। इसका फायदा रेलवे के करीब 12 लाख नॉन गजटेड कर्मचारियों को होगा। बता दें कि रेलवे की और से हर साल 78 दिन का वेतन बोनस के तौर पर दिया जाता है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बोनस रेलवे बोर्ड के क्लास थ्री व फोर कर्मचारियों को मिलेगा। बोनस का रुपया सप्लीमेंट्री बिल पास करके एक ही दिन में सीधे कर्मचारियों के बैंक खातों में डाल दिए जाएंगे। मालूम हो कि इसमें रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) और रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स (आरपीएसएफ) के कर्मचारियों को शामिल नहीं किया जाता है।

नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन के महासचिव एम रघुवाया ने बताया कि रेलवे ने पिछले साल की तुलना में इस बार 16,000 करोड़ रुपए कमाए हैं। जो कि ज्यादा है। इसके अलावा करीब 1161 करोड़ टन की माल ढुलाई से भी आमदनी हुई है।

उन्होंने कहा कि हमने 80 दिन के बोनस की मांग की थी लेकिन अंत में हम 78 दिन पर राजी हो गए। बोनस से रेलवे पर 2,000 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि हर साल राज्य और केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को दीवाली बोनस देती है।

Share With Your Friends If you Loved it!

By admin

Administrator

Comments are closed.