• Tue. Nov 3rd, 2026

आज टूटेगा विश्व रिकॉर्ड, 3 लाख दीयों से जगमगाएगी अयोध्या

Byadmin

Nov 6, 2018 Ayodha-Ram Mandir

अयोध्या आज 3 लाख दीयों से जगमगाएगी.

अयोध्या में आयोजित होने वाले इस दीपोत्सव को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए स्कूली बच्चों समेत पूरा जिला प्रशासन और शासन भी युद्ध स्तर पर लगा है. स्कूली बच्चे जहां दीयों में तेल डाल रहे हैं, तो वहीं सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजामात किये गए हैं. इस दीपोत्सव को विश्व में शीर्ष स्तर पर पहचान दिलाने के लिए तीन लाख दीये में डालने के लिए 9 हजार 500 लीटर तेल मंगवाया गया है.
अयोध्या में 15 घाटों पर सजने वाले ये दीये इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षर से ऐतिहासिक दीपोत्सव के रूप में दर्ज होने वाले हैं. अगर सब सही तरीके से सम्पन्न हो गया तो मंगलवार की रात 12 बजे तक 3 लाख दीये एक साथ जलाने का रिकॉर्ड भारत में अयोध्या के नाम होगा. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दीये सजाने में जुटे स्कूली बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. उनका कहना है कि सीएम योगी की ओर से की गई यह पहल सराहनीय है और इसे सफल बनाने के लिए वो पूरी तरह से समर्पित हैं. अब तक 1 लाख 51 हजार दीये जलाने का कीर्तिमान है, जो मंगलवार को सीएम योगी के प्रयास से टूटने वाला
फैज़ाबाद : दीपोत्सव-2018 का मुख्य पर्व आज मनाया जाएगा. इस पर्व के लिए रामनगरी अयोध्या दुल्हन की तरह सज-संवर कर तैयार है. दीपोत्सव के इस पर्व पर एक साथ तीन लाख दीयों को जलाने का रिकार्ड भी बनेगा. कार्यक्रम में शामिल होने प्रदेश के सीएम दोपहर तक अयोध्या पहुंचेंगे.
दीपोत्सव के मुख्य अतिथि के रूप में रिपब्लिक आफ कोरिया की प्रथम महिला श्रीमती किम-जुंग-सुक को आमंत्रित किया गया है. वो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ यहां दोपहर करीब दो बजे सड़क मार्ग से यहां पहुंचेंगी. अतिथि के रूप में अयोध्या आ रहीं कोरिया की प्रथम महिला श्रीमती सुक की सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गये हैं. इससे पूर्व कोरिया के सुरक्षा अधिकारी यहां बीते चार दिनों से ठहर कर जिला प्रशासन के अधिकारियों के समन्वय से फूलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर रहे हैं.
 दीपोत्सव के मुख्य पर्व पर रामकथा पार्क में आयोजित समारोह में श्री योगी राम की नगरी अयोध्या के विकास के लिए 20.23 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं 157.53 करोड़ रुपये की नयी योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे. इसके उपरांत मां सरयू की आरती व दीपोत्सव का समापन लेजर लाइटों से किया जाएगा.
ये विशिष्ट अतिथि भी रहेंगे मौजूद

मुख्य समारोह में सीएम व कोरिया की प्रथम महिला के अलावा विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह, राज्यपाल राम नाईक व बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन का सम्बोधन भी होगा.  इस दौरान प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा, जिल के प्रभारी व राज्य के औद्योगिक मंत्री सतीश महाना एवं अन्य कई कैबिनेट व राज्यमंत्रियों के साथ सांसद व विधायकगण मौजूद रहेंगे.

Share With Your Friends If you Loved it!

By admin

Administrator

Comments are closed.