• Sat. Mar 7th, 2026
    GST

    GST रिफॉर्म के बाद Toyota Innova Crysta की कीमतों में करीब 1.80 लाख रुपये की कटौती हुई है। नई कीमतें 22 सितंबर से लागू हो रही हैं, जिससे यह प्रीमियम एमपीवी अब पहले से ज्यादा किफायती हो गई है। कार की मौजूदा एक्स-शोरूम कीमत 19.99 लाख रुपये से शुरू होकर 27.08 लाख रुपये तक जाती है। यह गाड़ी 2.4-लीटर डीजल इंजन से लैस है, जो 150 bhp की पावर और 343 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प के साथ पेश किया गया है।

    Also Read : नेपाल में फंसे BJP नेता और यूपी के 10 व्यापारी, परिजनों से टूटा संपर्क

    GST टोयोटा इनोवा क्रिस्टा में LED हेडलैम्प्स लगे हैं, जो गाड़ी को शानदार लुक देते हैं। इसमें 20.32 सेंटीमीटर का टचस्क्रीन डिस्प्ले है, जिसमें Android Auto और Apple CarPlay की सुविधा उपलब्ध है। सेफ्टी के लिए इस कार में ABS, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल-स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। G और GX वेरिएंट में 3 एयरबैग्स मिलते हैं, जबकि VX और ZX वेरिएंट में 7 एयरबैग्स का प्रावधान है। नए वेरिएंट्स में भी टोयोटा ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एयरबैग्स और अन्य सेफ्टी फीचर्स शामिल किए हैं।

    Also Read : राजस्थान: एक ही महिला को सांप ने 8वीं बार काटा रहस्यमय घटना से सब हैरान

    Share With Your Friends If you Loved it!