• Sat. Mar 7th, 2026
    धुरंधर

    रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार परफॉर्म कर रही है. रिलीज के तीसरे दिन संडे को तो इस फिल्म ने बमफाड़ कमाई कर डाली है.

    Also Read : अमेरिका ने 2026 में G20 की मेज़बानी का एलान पोलैंड को मिली जगह

    संडे पर धमाकेदार कमाई, बॉक्स ऑफिस पर जारी तूफ़ानी दौड़

    स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्म कर रही है. रिलीज के पहले दिन ही इसने उम्मीदों को पार करते हुए बंपर कलेक्शन किया और ये ना केवल रणवीर सिंह के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बन गई बल्कि इसने ‘सैयारा’ को पछाड़कर साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म का खिताब भी अपने नाम किया. वहीं दूसरे दिन भी इस फिल्म ने तेजी दिखाते हुए धुआंधार नोट छापे. चलिए यहां जानते हैं ‘धुरंधर’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को कितनी कमाई की है. आदित्य धर ने विक्की कौशल की उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक निर्देशित की थी. इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के 6 साल बाद अब आदित्य धर ने ‘धुरंधर’ के साथ निर्देशन में कमबैक किया है. उनकी ये फिल्म भारत की खुफिया एजेंसी, रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RW) से जुड़े सीक्रेट ऑपरेशन पर बेस्ड है.

    Also Read : हरियाणा में चार मासूम बच्चों की हत्या साइको किलर ने रची डरावनी साजिश

    धुरंधर’ ने ओपनिंग वीकेंड पर बनाया तगड़ा रिकॉर्ड

    ‘धुरंधर’ ने ओपनिंग वीकेंड पर कमाल कर दिया है. ये फिल्म 100 करोड़ी बनने से इंचभर दूर हैं. इसी के साथ ये फिल्म 99.50 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी फिल्म बन चुकी है. इसने हाउसफुल 5 (91.83 करोड़), सिकंदर (86.44 करोड़), सैयारा (84.5 करोड़), कांतारा चैप्टर 1 (75 करोड़), रेड 2 (73.83 करोड़), स्काई फोर्स (73.2 करोड़) और सितारे जमीन पर (57.3 करोड़) के ओपनिंग वीकेंड के कलेक्शन को मात दी है. धुरंधर 39.50 करोड़ का कलेक्शन कर पहले संडे को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 16वीं फिल्म बन गई है. इसने रेस 3, बजरंगी भाईजान, पीके समेत तमाम फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. अब असली टेस्ट वीकडेज में होगा. देखने वाली बात होगी कि नॉन हॉलीडे पर ये फिल्म कैसा कारोबार कर पाती है. 

    Also Read : ट्रंप प्रशासन ने H-1B और H-4 वीजा आवेदकों के लिए सोशल मीडिया जांच अनिवार्य

    Share With Your Friends If you Loved it!