• Fri. Mar 13th, 2026
    भारत

    भारत ने भारत-पाक सीजफायर में चीन की मध्यस्थता के दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, पहलगाम आतंकी हमले के बाद मई में हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान युद्धविराम तक पहुंचने में किसी भी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं रही। एनडीटीवी से बातचीत में सूत्रों ने कहा कि मध्यस्थता को लेकर भारत का रुख शुरू से स्पष्ट रहा है और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी कोई मध्यस्थता नहीं हुई। सूत्रों के मुताबिक, भारत ने हमेशा तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप से इनकार किया है और सीजफायर के लिए पाकिस्तान ने भारत के DGMO से सीधे अनुरोध किया था। चीन ने हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम कराने में मध्यस्थता की भूमिका निभाने का दावा किया है। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने मंगलवार को कहा कि इस वर्ष चीन की मध्यस्थता वाले प्रमुख मुद्दों में भारत-पाक तनाव भी शामिल रहा है।

    Also Read: बांग्लादेश प्रीमियर लीग से हटने पर रिद्धिमा पाठक ने क्यों कहा— क्रिकेट सच्चाई का हकदार है

    चीन की मध्यस्थता के दावे को भारत ने पूरी तरह नकारा

    भारत और पाकिस्तान के बीच 7 से 10 मई के दौरान संघर्ष हुआ था, जिसके बाद 10 मई को दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम की घोषणा की गई। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी कई बार सीजफायर कराने का दावा कर चुके हैं। हालांकि भारत का स्पष्ट रुख रहा है कि संघर्ष विराम दोनों देशों की सेनाओं के डीजीएमओ के बीच बातचीत के जरिए हुआ था, न कि किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से। भारत ने दोहराया है कि भारत-पाकिस्तान से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की मध्यस्थता स्वीकार नहीं की जा सकती। यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है जब चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने बीजिंग में अंतरराष्ट्रीय हालात और चीन के विदेश संबंधों पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मध्यस्थता का दावा किया।

    वांग यी ने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद इस वर्ष स्थानीय युद्धों और सीमा पार संघर्षों में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने दावा किया कि स्थायी शांति के लिए चीन ने वस्तुनिष्ठ और न्यायसंगत रुख अपनाते हुए उत्तरी म्यांमार, ईरानी परमाणु मुद्दे, भारत-पाक तनाव, फलस्तीन-इजरायल विवाद और हालिया कंबोडिया-थाईलैंड संघर्ष में मध्यस्थता की।

    Also Read: मुस्तफ़िज़ुर रहमान विवाद और टी20 वर्ल्ड कप पर बांग्लादेशी मीडिया की प्रतिक्रिया

    Share With Your Friends If you Loved it!
    One thought on “भारत ने पाक-सीजफायर में चीन के मध्यस्थता दावे को खारिज किया”

    Comments are closed.