बिहार पुलिस विभाग ने हाल ही में महिला पुलिसकर्मियों के ड्यूटी के दौरान पहनावे और शृंगार को लेकर एक अहम दिशा-निर्देश जारी किया है, जिसका उद्देश्य विभागीय अनुशासन और मर्यादा को बनाए रखना है। इस नए आदेश के तहत अब महिला पुलिसकर्मी सेवा काल के दौरान अत्यधिक सज-धज नहीं कर सकेंगी। विशेष रूप से बड़े झुमके, नथिया, भारी चूड़ियां और अन्य प्रकार के भड़कीले शृंगार प्रसाधनों के उपयोग पर रोक लगा दी गई है।
Also Read : परिवार की रजामंदी से शादी के लिए US पहुंची भारतीय युवती अचानक लापता हुई
ड्यूटी के दौरान महिला पुलिसकर्मी किए रहती हैं मेकअप
बिहार पुलिस मुख्यालय ने महिला पुलिसकर्मियों के लिए एक सख्त और स्पष्ट ड्रेस कोड लागू किया है, जिसका उद्देश्य पुलिस बल की मर्यादा, अनुशासन और पेशेवर छवि को बनाए रखना है। इस नए निर्देश के तहत अब महिला पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान बड़े झुमके, नथिया, भारी चूड़ियां या अन्य आकर्षक और चमकदार आभूषण पहनने की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही अत्यधिक श्रृंगार यानी भारी मेकअप पर भी रोक लगा दी गई है।
पुलिसकर्मियों के लिए सख्त ड्रेस कोड: भारी आभूषण और मेकअप पर रोक
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि हाल के दिनों में यह देखा गया है कि कई महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहते हुए अत्यधिक सजावटी आभूषणों और मेकअप का प्रयोग कर रही थीं, जो कि उनकी वर्दी की गरिमा और पुलिस विभाग की अनुशासनात्मक छवि के अनुकूल नहीं है। इस पर आपत्ति जताते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार का आचरण पुलिस सेवा की मर्यादा, अनुशासन और गरिमा के विरुद्ध है, जिससे जनता में पुलिस बल की गंभीरता और विश्वास प्रभावित हो सकता है।

