• Fri. Nov 6th, 2026

आलप्पुझा में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद 20 हजार से अधिक पोल्ट्री पक्षियों को मारा गया

देश में फिर बर्ड फ्लू ने दस्तक दी है। यहां केरल के आलप्पुझा जिले के हरिपद नगर पालिका में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। जिसके बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। वहीं अब राज्य सरकार ने 20,000 से अधिक पोल्ट्री पक्षियों को मार दिया गया है।

आलप्पुझा जिला कलेक्टर वी.आर. कृष्णा तेजा ने बर्ड फ्लू के रोकथाम के लिए आपात बैठक बुलाई। जिसमें कहा कि बत्तखों में इन्फ्लुएंजा ए वायरस के एच5एन1 सबटाइप की पुष्टि हुई है। इस खुलासे के बाद आठ रैपिड रिस्पांस टीमों को इलाके में हत्या की प्रक्रिया शुरू करने के लिए भेजा गया है और अब तक कुल 20471 बत्तखों को मार दिया गया है।

एवियन या बर्ड फ्लू के बारे में जानिए
बर्ड फ्लू एक प्रकार के इन्फ्लूएंजा वायरस के कारण होता है, हालांकि इससे सीधे तौर पर इंसानों के प्रभावित होने का जोखिम नहीं होता है। यह पक्षियों, मुर्गों में होने वाला संक्रमण है जिनके माध्यम से यह इंसानों में संक्रमण का कारण बनता है।  एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका और यूरोप के कुछ हिस्सों में बर्ड फ्लू का प्रकोप देखा जा चुका है।

Share With Your Friends If you Loved it!