• Mon. Nov 2nd, 2026

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन, हर कोई नम आंखों से दे रहा श्रद्धांजलि

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 साल की उम्र में निधन हो गया है। बता दें कि 10 अगस्त को दिल का दौरान पड़ने के बाद से ही उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया है। 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट दौरान राजू को दिल का दौरा पड़ा था। दिल में कई ब्लॉकेज की रिपोर्ट सामने आने के बाद दिल्ली एम्स के डॉक्टर्स की टीम ने राजू की एंजियोग्राफी करने का निर्णय लिया। हालांकि उनकी हालत में ज्यादा सुधार देखने को नहीं मिला। आखिरकार, बीते दिनों से वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव ने आज अपने प्राण त्याग दिए। राजू श्रीवास्तव के मौत की खबर सामने आने के बाद से ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई नम आंखों से राजू को श्रद्धांजलि दे रहा है। 

Share With Your Friends If you Loved it!