• Sat. Mar 7th, 2026

    एशिया कप में बुमराह की वापसी, अक्षर-गिल उपकप्तानी दौड़ में।

    टी20 अक्षर-गिल उपकप्तानी प्रारूप में होने वाला एशिया कप 9 से 28 सितंबर तक यूएई में खेला जाएगा। अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति 19 या 20 अगस्त को टीम का ऐलान कर सकती है, बशर्ते सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्पोर्ट्स साइंस टीम समय पर खिलाड़ियों की मेडिकल रिपोर्ट भेज दे।

    Also Read : क्या इंग्लैंड Lords में भारत की जीत को रोक पाएगा? 200 से कम लक्ष्य इतने बार हो चुका है डिफेंड

    गिल और अक्षर उपकप्तानी की दौड़ में, एशिया कप टीम चयन पर मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार

    रोहित शर्मा की जगह टेस्ट टीम की कप्तानी संभालने वाले शुभमन गिल बेहतरीन फॉर्म में हैं और अब अक्षर पटेल के साथ टी20 टीम की उपकप्तानी की दौड़ में भी शामिल हो गए हैं। टी20 प्रारूप में एशिया कप 9 से 28 सितंबर तक यूएई में खेला जाएगा। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति 19 या 20 अगस्त को टीम घोषित कर सकती है, लेकिन यह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्पोर्ट्स साइंस टीम से खिलाड़ियों की मेडिकल रिपोर्ट मिलने पर निर्भर करेगा। इस सूची में कप्तान सूर्यकुमार यादव भी हैं, जिन्होंने बेंगलुरु में नेट्स पर अभ्यास शुरू कर दिया है।

    Also Read : Numerology 14 July 2025: मूलांक 6 इस बार का रखें ध्यान, नहीं तो पूरे दिन रहेंगे परेशान; पढ़ें अंक ज्योतिष

    जायसवाल-सुदर्शन के चयन की संभावना कम, सैमसन पहली पसंद विकेटकीपर; जितेश-जुरेल में टक्कर

    टॉप ऑर्डर में पहले से कई विकल्प होने के कारण यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन के चयन की संभावना कम है। वनडे टीम में विकेटकीपर के रूप में पहली पसंद केएल राहुल को भी शायद मौका न मिले, क्योंकि वे मध्यक्रम में बल्लेबाजी नहीं करते। विकेटकीपर की भूमिका में संजू सैमसन प्राथमिक विकल्प हैं, जबकि दूसरे विकेटकीपर के लिए जितेश शर्मा और ध्रुव जुरेल के बीच मुकाबला होगा। जुरेल हाल की टी20 सीरीज में टीम का हिस्सा थे, वहीं जितेश ने आरसीबी की खिताबी जीत में अहम योगदान दिया और फिनिशर के रूप में उभर रहे हैं।

    Also Read : 75वर्ष की उम्र पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उम्र पार करने के बाद दूसरो को दें मौका

    Share With Your Friends If you Loved it!