सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई। हाल के क्रैश के बाद बाजार में मजबूत रिकवरी दिखी, हालांकि दोनों कीमती धातुएं जनवरी में बने अपने ऑल-टाइम हाई से अभी भी सस्ती बनी हुई हैं। MCX पर 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी ने खुलते ही तेज रफ्तार पकड़ी। पिछला बंद 2,49,892 रुपये प्रति किलो रहने के बाद इसका भाव बढ़कर 2,64,885 रुपये पहुंच गया, यानी करीब 14,993 रुपये की छलांग। हालांकि, 29 जनवरी को बने 4,20,048 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर से तुलना करें तो चांदी अब भी लगभग 1.55 लाख रुपये नीचे कारोबार कर रही है। रिकॉर्ड हाई के बाद तेज बिकवाली ने कीमतों को गिराकर करीब 2.25 लाख रुपये के स्तर तक ला दिया था।
Also Read: 8 कंपनियों के IPO मंजूर, भारत-ईयू FTA से ऑटो फर्मों को लाभ
सोने ने भी सोमवार को मजबूती दिखाई। MCX पर 2 अप्रैल एक्सपायरी वाले 24 कैरेट गोल्ड का भाव शुक्रवार के बंद 1,55,451 रुपये से उछलकर 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जिससे सोना करीब 3,049 रुपये महंगा हो गया। इसके बावजूद गोल्ड अपने ऑल-टाइम हाई से करीब 34,596 रुपये सस्ता बना हुआ है। ग्लोबल मार्केट में भी चांदी ने हाल ही में भारी उतार-चढ़ाव दिखाया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर ने पिछले हफ्ते एक दिन में करीब 20% की गिरावट दर्ज की और अपने लाइफ-टाइम हाई से लगभग 40% फिसलकर करीब 64 डॉलर प्रति औंस तक आ गया, जबकि पिछले महीने यह 120 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रहा था।
Also Read: दिल्ली के 9 स्कूलों को बम धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी


[…] […]