• Mon. Nov 2nd, 2026

“90-99% कश्मीरी भारत के वफादार हैं, वो हमारे भाई हैं” – जावेद अख्तर

जावेद अख्तर

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की मौत हो गई थी। इस हमले के बाद देश में आक्रोश का माहौल है। इस बीच पाकिस्तान द्वारा लगातार फर्जी खबरें और प्रोपोगेंडा फैलाया जा रहा है। इसे लेकर गीतकार जावेद अख्तर ने बयान दिया है। जावेद अख्तर ने कहा, “पाकिस्तान का प्रोपेगेंडा, सत्ता प्रतिष्ठान, मौलवी और उसकी सेना कश्मीर के बारे में क्या कहती है? कि सभी कश्मीरी दिल से पाकिस्तानी हैं और भारत ने उन पर कब्जा कर रखा है। ये सब झूठ है। सच तो यह है कि जब उन्होंने 1948 में हमला किया था, तो स्थानीय कश्मीरियों ने उन्हें 3 दिन तक रोके रखा था। हमारी सेना 3 दिन बाद वहां पहुंची। सच तो यह है कि वे भारत के बिना नहीं रह सकते। आज जो कुछ हुआ है, उससे सबसे ज्यादा नुकसान उन्हें ही हुआ है।”

Also Read : जानिए अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना क्यों माना जाता है शुभ

क्या बोले जावेद अख्तर?

जावेद अख्तर ने कहा कि कश्मीर का पर्यटन, जो वहां की जीवनरेखा है, अब खत्म हो गया है। कश्मीरी भारतीय हैं और 90 से 99 फीसदी लोग भारत के प्रति वफादार हैं। जो लोग किसी कश्मीरी छात्र को यूनिवर्सिटी में मारते हैं, वे अनजाने में पाकिस्तानी सेना की सोच से सहमति जताते हैं। अगर आप मसूरी में काम कर रहे या दक्षिण भारत में पढ़ रहे कश्मीरी को पाकिस्तानी मानते हैं, तो आप वही कह रहे हैं जो पाकिस्तान का प्रोपेगेंडा कहता है। ऐसी सोच गलत है। भारत में हर कश्मीरी को पूरी सुरक्षा मिलनी चाहिए। उन्हें यह महसूस कराना चाहिए कि वे हमारे अपने हैं। हम सब भाई-भाई हैं। किसी को उन्हें पाकिस्तानी नहीं मानना चाहिए।

Also Read : 18-year-old Nepalese girl found dead at KIIT, second in 90 days

पहलगाम में आतंकी हमला

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसारन वैली में आतंकियों ने हमला किया, जिसमें 26 निर्दोष लोग मारे गए। इसके बाद सेना और सरकार तुरंत एक्शन में आ गए। सीमा पर तनाव बढ़ गया और भारतीय सेना को फ्री हैंड दे दिया गया। जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में सुरक्षाबलों ने आतंकवाद के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। हाल ही में इन अभियानों के तहत कई आतंकियों के घरों को ध्वस्त किया गया।

Also Read : Pakistan Minister’s 2 AM Briefing Hints at Military Action

Share With Your Friends If you Loved it!