• Fri. Mar 6th, 2026

    लोकसभा स्थगित, पीएम मोदी आज राज्यसभा में संभव संबोधन

    आरडीआई फंड

    भारतीय संसद का बजट सत्र इन दिनों हंगामेदार माहौल में चल रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं। लोकसभा में विपक्षी सांसदों के लगातार हंगामे से कई दिनों से कार्यवाही बाधित हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकसभा में प्रस्तावित भाषण कल टल गया था, जबकि सूत्रों के अनुसार वह आज राज्यसभा में जवाब दे सकते हैं। विपक्ष के आठ सांसदों के निलंबन, राहुल गांधी द्वारा पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरावणे की अप्रकाशित किताब के हवाले से उठाए गए सवालों, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और अन्य मुद्दों पर गतिरोध बना हुआ है। अब सवाल है कि क्या आज सदन सुचारू रूप से चल पाएगा या टकराव और तेज होगा। पल-पल की अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े रहें।


    हंगामे के बीच लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पारित, पीएम के जवाब बिना ही बहस को मंजूरी

    लोकसभा ने शोर-शराबे के बीच राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किया।
    प्रधानमंत्री के जवाब के बिना ही सदन ने धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई बहस को मंजूरी दी।
    विपक्ष के हंगामे के कारण बृहस्पतिवार को लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित रही।

    पीएम मोदी के आज शाम करीब 5 बजे IST पर राज्यसभा को संबोधित करने की संभावना है।

    Also read:https://www.orderofindia.com/crime/mumbai-otp-share-online-fraud-consumer-court-bank-not-liable/

    लोकसभा की कार्यवाही दोबारा स्थगित, विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा से वॉकआउट किया


    विपक्षी सांसदों के भारी हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित हो गई। विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा से वॉकआउट किया।

    बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित आठ लोकसभा सदस्यों ने बृहस्पतिवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने मकर द्वार के पास सरकार के खिलाफ नारे लगाए। सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में भी नारेबाजी की।प्रदर्शन के दौरान उन्होंने “पीएम इज कंप्रोमाइज्ड” लिखा बैनर लहराया। उन्होंने “तानाशाही नहीं चलेगी” के नारे लगाए। “नरेंद्र मोदी, सरेंडर मोदी” के नारे भी लगाए गए।

    इन सांसदों ने बुधवार को भी संसद परिसर में प्रदर्शन किया था। मंगलवार को आसन की ओर कागज फेंकने पर उन्हें निलंबित किया गया था।

    Also read:https://centraltimes.in/category/international/

    Share With Your Friends If you Loved it!